देश में सोमवार को पूरे हर्षोल्लास के साथ 11 दिवसीय गणेश उत्सव की शुरुआत हो गई है। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में भी गलियां ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से गूंज रही है और ढोल-नगाड़ों बीच श्रद्धालु भगवान गणेश की पूजा अर्चना कर रहे हैं। आपको बता दें कि मुंबई में लालबाग हर साल की तरह इस साल भी गणेशोत्सव का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। इसी क्रम में भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने भी गणेश चतुर्थी के मौके पर लालबागचा राजा (लालबाग के गणपति) के दर्शन किए हैं और पूजा-अर्चना की है।
सर्जियो गोर ने गणपति के पैर छुए
मुंबई में लालबागचा राजा के दर्शन करते हुए सर्जियो गोर ने गणपति के पैर भी छुए। दर्शन करने के बाद उन्होंने इसके बारे में अपना अनुभव भी साझा किया। सर्जियो गोर ने कहा- “यह सच में अद्भुत है। यहां आकर मैं काफी सम्मानित महसूस कर रह हूं। निमंत्रण पाकर बहुत अच्छा लगा। मुझे लगता है कि हर किसी को यहां आकर इसे देखना चाहिए, क्योंकि ऐसी जीवंत जगहें बहुत कम हैं। यहां की ऊर्जा अद्भुत है। अगर आप यहां नहीं हैं, तो इसे शब्दों में बयां करना मुश्किल है। इसलिए अगर आप यहां नहीं आए हैं, तो जरूर आएं।”
अपने आधिकारिक हैंडल पर किए गए एक ट्वीट में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा- “मुंबईचा राजा और लालबागचा राजा के दर्शन करने के बाद काफी खुशी हुई। ये आस्था और समुदाय का एक जीवंत रूप है जो सभी लोगों को एक साथ लाता है। गणेश चतुर्थी मनाने वाले सभी लोगों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं।”
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.