Samsung Galaxy S26 FE जल्द लॉन्च हो सकता है। कहा जा रहा है कि यह तीन स्टोरेज वेरिएंट में उपलब्ध होगा, बेस वेरिएंट में 128GB स्टोरेज मिलेगा। यह भी कहा जा रहा है कि यह पिछले मॉडल से महंगा होगा।
इतनी होगी Samsung Galaxy S26 FE की कीमत (संभावित)
टिप्स्टर बिलबिल-कुन का हवाला देते हुए, फ्रांसीसी पब्लिकेशन Dealabs ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि Samsung Galaxy S26 FE को 1 सितंबर को लॉन्च किया जा सकता है। लीक हुई टाइमलाइन इस फोन के पिछले वर्जन के लॉन्च शेड्यूल से मेल खाती है। जानकारी के लिए बता दें कि Galaxy S25 FE को 15 सितंबर, 2025 को लॉन्च किया गया था।
रिपोर्ट में दावा किया गया है कि सैमसंग गैलेक्सी S26 FE को फ्रांस में तीन स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया जाएगा। 128GB मॉडल की कीमत 749 यूरो (लगभग 82,000 रुपये) बताई गई है। इस बीच, इसके 256GB और 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत क्रमशः 809 यूरो (लगभग 88,500 रुपये) और 929 यूरो (लगभग 1.01 लाख रुपये) होने की उम्मीद है।
भले ही लीक हुई कीमत यूरोपीय बाजार के लिए है, लेकिन यह गैलेक्सी S25 FE की तुलना में काफी ज्यादा होने का हिंट देती है। भारत में, गैलेक्सी S25 FE की लॉन्च कीमत 8GB + 128GB वेरिएंट के लिए 59,999 रुपये थी, जबकि 8GB + 256GB और 8GB + 512GB वेरिएंट की कीमत क्रमशः 65,999 रुपये और 77,999 रुपये थी।
256GB की कीमत में मिलेगा 512GB स्टोरेज मॉडल
अपने फ्लैगशिप Galaxy S मॉडल की तरह ही, कंपनी ने मुफ्त स्टोरेज अपग्रेड का ऑफर भी दिया, जिसका मतलब था कि 256GB की कीमत में ग्राहक 512GB स्टोरेज वाले मॉडल को अपना बना सकते हैं, वो भी बिना की एक्स्ट्रा खर्च के।
लेकिन जब सैमसंग ने अपने गैलेक्सी S26 लाइनअप से 128GB कॉन्फिगरेशन को हटा दिया, तो फैन एडिशन मॉडल से क्षमता बरकरार रहने की उम्मीद है। यह ग्रेफाइट और वॉटर ग्रीन (एक्वा ग्रीन) में उपलब्ध होने की सूचना है, जबकि तीसरा ब्लू या वायलेट कलर भी लाइनअप में शामिल हो सकता है।
अपमकिंग फोन में यह होगा खास
पिछले लीक के अनुसार, सैमसंग गैलेक्सी S26 FE Exynos 2500 चिपसेट से लैस हो सकता है। इससे पहले, इस फोन को कथित तौर पर अपने पिछले मॉडल के समान 45W चार्जिंग सपोर्ट के साथ सर्टिफिकेशन डेटाबेस पर देखा गया था। गैलेक्सी S26 FE का भारतीय वर्जन पहले ही भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) की वेबसाइट पर सामने आ चुका है, जिससे हिंट मिलता है कि इसके वैश्विक डेब्यू के तुरंत बाद इसे भारत में लॉन्च किया जा सकता है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.