कॉमेडियन सुनील ग्रोवर ने मुंबई के गोरेगांव में अपना खूबसूरत आशियाना बनवाया है, जो किसी महल से कम नहीं है। चलिए आपको उनके घर की खास झलक दिखाते हैं।
मुंबई के गोरेगांव में है घर
सुनील ग्रोवर ने मुंबई के गोरेगांव में आलीशान दो मंजिला घर लिया है, जिसकी कीमत 2.5 करोड़ रुपये बताई जा रही है। उनके घर को लकड़ी की फ्लोरिंग से बनाया गया है और साथ में मिट्टी का भी कई जगहों पर इस्तेमाल किया गया है, जिससे घर थोड़ा देसी लगे।
धूप को भी है आने की इजाजत
कॉमेडियन ने अपने घर का लिविंग एरिया काफी खुला-खुला बनाया है, जहां पर बाहर से सीधी धूप आती है। यहां पर आरामदायक फर्नीचर रखे गए हैं और ये सुनील ग्रोवर का फेवरेट स्पॉट है। वह यहां अक्सर किताबें पढ़ते हुए मिलेंगे। म्यूजिक का भी वह शौक रखते हैं और इसके लिए उन्होंने घर में बड़ा सा पियानो भी रखा है, जिसके आस-पास हरे-भरे पौधे लगा रखे हैं।
मिट्टी के रंगों से सजा डाइनिंग एरिया
घर का डाइनिंग एरिया बेहद सलीके से सजाया गया है, जिसे सजाने में मिट्टी के रंगों और लकड़ी का इस्तेमाल खूब किया गया है। उनके घर में बड़ी सी बालकनी है, जिससे आधी मुंबई का नजारा दिखता है। साथ ही वह जगह भी दिखती है, जहां पर सुनील अपने स्ट्रगल के दिनों में रहा करते थे। बालकनी को उन्होंने पेड़-पौधों और गौतम बुद्ध की खूबसूरत मूर्ति से सजाया है। इसके अलावा सुनील ने घर की दीवारों पर खूबसूरत आर्ट वर्क करवाया है, जिसे हाथों से किया गया है। इसमें फ्लोरल डिजाइन बनी हुई है लेकिन ये दीवारों और घर के लुक में चार चांद लगा रही है।
साउंडप्रूफ टीवी रूम
कॉमेडियन के घर पर साउंडप्रूफ टीवी रूम भी बना है, जहां वह अपनी पसंद के शोज और फिल्में देखते हैं। सुनील ग्रोवर ने अपना आशियाना बिल्कुल साधारण तरीके से डिजाइन किया है लेकिन उसकी चीजें और सजावट उसे लग्जरी फील देते हैं।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.