- Hindi News
- Sports
- Junior Hockey Asia Cup | India Defeats South Korea In Moky, China
- कॉपी लिंक
चीन के मोकी में मंगलवार को जूनियर पुरुष हॉकी एशिया कप के पूल-A मुकाबले में भारत ने साउथ कोरिया को 7-3 से हराया। भारत ने आखिरी क्वार्टर में तीन गोल दागकर मैच अपने नाम किया।
कप्तान अनमोल एक्का ने 2 गोल किए। इस जीत से डिफेंडिंग चैंपियन भारत के 3 मैचों में 7 अंक हो गए हैं। बुधवार को चाइनीज ताइपे के खिलाफ जीत से भारत सेमीफाइनल में पहुंच जाएगा।
पहले तीन क्वार्टर तक दोनों टीमों में बराबरी
भारत ने 5वें मिनट में पेनाल्टी कॉर्नर पर अनमोल एक्का के गोल से बढ़त बनाई। साउथ कोरिया ने अगले ही मिनट दोहयोन चोई के पेनाल्टी कॉर्नर गोल से स्कोर 1-1 कर दिया।
18वें मिनट में लवेनूर सिंह ने फील्ड गोल कर भारत को 2-1 से आगे किया, लेकिन अगले ही मिनट ह्योगुक यू ने पेनाल्टी कॉर्नर पर गोल कर स्कोर बराबर कर दिया। 20वें मिनट में अजीत यादव ने गोल कर भारत को हाफ-टाइम तक 3-2 की बढ़त दिलाई।
तीसरे क्वार्टर में कोरिया ने फिर बराबरी की
ह्योगुक यू ने 36वें मिनट में अपना दूसरा गोल कर साउथ कोरिया को 3-3 की बराबरी पर ला दिया। इसके बाद 42वें मिनट में प्रभदीप सिंह ने गोल कर भारत को फिर 4-3 से आगे कर दिया।
आखिरी क्वार्टर में 3 मिनट के अंदर 3 गोल
भारत ने आखिरी क्वार्टर में मुकाबले का रुख पूरी तरह बदल दिया। 55वें मिनट में गुरुसेवक सिंह ने गोल कर बढ़त 5-3 की। इसके एक मिनट बाद अनमोल एक्का ने पेनाल्टी कॉर्नर पर अपना दूसरा गोल किया।
58वें मिनट में आर्यन एक्सेस ने भारत का सातवां गोल दागा। इस तरह भारत ने आखिरी क्वार्टर में तीन गोल कर 7-3 से मुकाबला जीत लिया।
अनमोल टूर्नामेंट में 8 गोल कर चुके
कप्तान अनमोल एक्का इस टूर्नामेंट में अब तक 8 गोल कर चुके हैं। साउथ कोरिया के खिलाफ उन्होंने पेनाल्टी कॉर्नर से दो गोल किए और भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई।
सेमीफाइनल के लिए बुधवार को चाइनीज ताइपे से मुकाबला
भारत के 3 मैचों में 2 जीत और 1 ड्रॉ से 7 अंक हैं। टीम पूल-A में मजबूत स्थिति में है। आखिरी पूल मैच में बुधवार को चाइनीज ताइपे के खिलाफ जीत भारत की सेमीफाइनल में जगह पक्की कर देगी।
साउथ कोरिया के 6 अंक हैं। उसे अपने आखिरी मैच में जापान का सामना करना है।
—————————————————
स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें…
एशिया कप-पाकिस्तानी प्लेयर ने 7 रन देकर 6 विकेट लिए:6 दिन पहले श्रीलंकाई कप्तान ने रिकॉर्ड बनाया था, 5 रन देकर 7 विकेट लिए थे

विमेंस एशिया कप में लगातार रिकॉर्ड बन रहे हैं। सोमवार रात पाकिस्तान की नशरा संधू ने हॉन्गकॉन्ग के खिलाफ 7 रन देकर 6 विकेट लिए। नशरा का पाकिस्तान की विमेंस टीम के लिए T20I में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। पूरी खबर
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
