खुलकर हंसने का मन कर रहा हो, तो हंस लेना चाहिए और अगर आपको हंसने की वजह नहीं मिल पा रही है, तो कुछ मजेदार चुटकुले पढ़ें। यहां आपके लिए कुछ जोक्स शेयर किए हैं, जो आपको लोट-पोट कर देंगे।
पप्पू: खिड़की से।
टीचर: क्या मतलब?
पप्पू: दीदी कल ही एक लड़के से कह रही थी-
जान, खिड़की से निकल जाओ।
2. एक दिन की बात है पप्पू
अपने दोस्त के साथ सिनेमा हाल में फिल्म देखने गया …
फिल्म देखते-2 बार बार
टायलेट जाता
बैठता फिर जाता ..
अब उसके दोस्त को गुस्सा
आ गया और वो पप्पू से
बोला- साले तुझे चैन नहीँ है क्या
जो बार बार जाता है ?
पप्पू धीरे से बोला- यार “चैन” तो है
पर साली खुल ही नहीं रही यार।
3. एक भिखारी रोज-रोज मांग कर खाते-खाते
तंग आ गया था। एक दिन उसने भगवान से
प्रार्थना की – “भगवान, मुझे खाने को ऐसा कुछ
दे जो खाने पर भी खत्म न हो !”
भगवान बोले – “ये ले बेटा …. च्यूइंग गम !”
4. प्रोफेसर ने हिंदी क्लास में पुछा – “गाली
की परिभाषा बताओ ..”
स्टूडेंट बोला – अत्यधिक क्रोध
आने पर शारीरिक
रूप से हिंसा न करते हुए, मौखिक
रूप से की गयी हिंसात्मक
कार्यवाही के लिए चुने गए
शब्दों का समूह , जिसके उच्चारण के
पश्चात मन को असीम शांति का अनुभव
होता हैं, उसे हम गाली कहते हैं !!
प्रोफेसर – आपके चरण कहां हैं प्रभु
5. पति-पत्नि में झगड़ा हो रहा था।
पत्निः मैं पूरा घर संभालती हूं किचन संभालती हूं,
बच्चों को संभालती हूं तुम क्या करते हो?
पति: मैं खुद को संभालता हूं
तुम्हारी नशीली आंखें देखकर
बीवी: आप भी ना
चलो बताओ आज क्या बनाऊं आपकी पसंद का।
6. अमिताभ बच्चन और प्राण साहब बस स्टॉप पर खड़े थे।
बस आई, प्राण साहब बस में चढ़ गए, लेकिन अमिताभ नहीं चढ़े।
क्योंकि बस पर लिखा था,
रघुकुल रीत सदा चलि आई, ‘प्राण’ जाई पर ‘बचन’ न जाई।
7. संता पार्टी से रात को देर से घर गया।
अगले दिन दोस्तों ने उससे पूछा:
बीवी ने कुछ कहा तो नहीं?
संता: न न, कुछ खास नहीं…
ये दो दांत तो मुझे वैसे भी निकलवाने थे!
8. हाथी ने चींटी को प्रपोज किया।
चींटी ने जवाब दिया, “”मैं भी तुम से प्यार करती हूं।
हाथी: तो फिर शादी से क्यों मना करती हो।
चींटी: मैं तुम से कितनी बार कह चुकी हूं!
मेरे घर में इंटर-कास्ट शादी तो हो सकती है
लेकिन इंटर-साइज नहीं।
9. एक रात एक घर में चोर घुस आया।
खटपट सुनकर मालिक की आंख खुल गई।
मालिक: कौन है?
चोर: म्याऊं।
मालिक: कौन है?
चोर: म्याऊं।
मालिक: कौन है?
चोर: अबे साले, बिल्ली हूं बिल्ली।
10. पिता (बेटे के पाठ याद न होने पर गुस्से में)- तुमने गधा देखा है?
बेटा- हां।
पिता- उल्लू?
बेटा- हां।
पिता- तुम्हारी शक्ल दोनों की तरह है।
बेटा- पर मम्मी तो कहती हैं मैं आपके जैसा दिखता हूं।
11. पिता- बेटा, 5 के बाद क्या आता है?
बेटा- 6 और 7?
पिता- वाह मेरा समझदार बेटा। और 6,7 के बाद?
पिता- क्या बात है बेटा वाह, और उसके बाद?
बेटा- गुलाम, बेगम, बादशाह।
12. छोटी – सी लड़की ने अपनी मां से पूछा – मम्मी , तुमने कहा था ना कि परियों के पंख होते हैं और वह उड़ सकती हैं ना ?
मम्मी – हां बेटी , कहा था।
लड़की – कल रात डैडी आया को कह रहे थे कि वह तो परी हैं। वह कब उड़ेगी मम्मी ?
मम्मी ( छोटी सी लड़की से ) – सुबह होते ही उड़ जाएगी बेटी।
13. पिता- तुम्हारे रिजल्ट का क्या हुआ..??
पुत्र- हेडमास्टर का बेटा फेल हो गया…।
पिता- और तुम..??
पुत्र- डॉक्टर का बेटा भी फेल हो गया…।
पिता- और तुम्हारा रिजल्ट कैसा आया..??
पुत्र- वो वकील का बेटा भी फेल हो गया…।
पिता- नालायक, मैं तेरे रिजल्ट के बारे में पूछ रहा हूं!!
बेटा : तो आप कौन से रजनीकांत हो??? आपका बेटा भी फेल हो गया!
14. टीचर (छात्र से)- बताओ हाथी और घोड़े में क्या फर्क होता है?
छात्र – सर घोड़े की एक तरफ दुम होती है और हाथी की दोनों तरफ।
15. आलिया ने न्यूज पेपर में न्यूज पढ़ी, ‘पुलिस ने 80 किलोग्राम हीरोइन पकड़ी’
आलिया: शिट यार, सोनाक्षी पकड़ी गई!
16. कर्मचारी : सर मैंने अपने आधार कार्ड को अपने बैंक अकाउंट से लिंक भी नहीं करवाया,
फिर भी मेरे अकाउंट में गैस की 200 रुपए सब्सिडी आ गई।
बॉस : वह सब्सिडी नहीं है, तुम्हारा इंक्रीमेंट लगा है।
17. छगन : मैं यहां नहीं रहूंगा! इतना छोटा सा कमरा।
ना तो कोई खिड़की है ओर ना बाथरूम! मुझे मेरे पैसे वापस चाहिए।
वेटर : लेकिन सर ये तो…
छगन : नहीं-नहीं, मुझे पैसे वापस दे दो!
वेटर : अबे गंवार ऊपर रूम में तो चल, यह तो लिफ्ट है!
18. पति काम से घर जल्दी आ गया…
पत्नी ने यह देखा तो घबरा कर प्रेमी गुप्ता जी को पाउडर लगा कर, कोने में मूर्ति बनाकर खड़ा कर दिया…
पति कमरे में आया तो उसने मूर्ती देखी और पूछा-
यह क्या है डार्लिंग..?
पत्नी मुस्कुराते हुए बोली: जी, यह मूर्ति हमारे पड़ोसी गुप्ता जी ने दी है…
पति कुछ ना बोला और काम काज में व्यस्त हो गया…
पति आधी रात को उठ कर मूर्ति के आगे सेंडविच रखकर बोला-
खा लो गुप्ता जी, परसों मैं भी तुम्हारे घर सारी रात ऐसे ही खड़ा रहा किसी ने पानी तक भी नहीं पूछा था…
19. बंता अपनी गर्लफ्रेड से बात करने की कोशिश में फोन करता है:
ट्रिंग ट्रिंग…आंटी पायल है?
महिला : हां बेटा, दोनों पैरों में है।
20. भिखारी : भगवान के नाम पर कुछ दे दो।
लड़की : कुछ नहीं है बाबा, माफ करो।
भिखारी : कुछ नहीं तो अपना मोबाइल नंबर ही दे दो, बाबा दुआ भी करेगा और मैसेज भी!
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.