देश के 5 शहरों में पेट्रोल का रेट 110 रुपये के पार (Petrol Rates Today)
मौजूदा समय में देश के कई ऐसे शहर हैं जहां पेट्रोल का रेट 110 रुपये प्रति लीटर के पार बिक रहा है। मुंबई 111.21 रुपये प्रति लीटर, बैंगलोर में 110.82 रुपये, हैदराबाद में 116.15 रुपये, पटना में 113.35 रुपये, तिरुअनंतपुरम् में 115.49 रुपये रुपये लीटर रेट है।
नई दिल्ली में 102.12 रुपये, गुरुग्राम में 102.97 रुपये, भुवनेश्वर में 108.97 रुपये, चंडीगढ़ में 101.54 रुपये में पेट्रोल आज बिक रहा है।
देश के प्रमुख शहरों में डीजल का क्या है रेट (Diesel Price Today)
दिल्ली – 95.20 रुपये
मुंबई – 97.83 रुपये
गुरग्राम – 95.64 रुपये
बैंगलोर – 98.77 रुपये
भुवनेश्वर – 100.68 रुपये
चंडीगढ़ – 89.47 रुपये
हैदराबाद – 104.23 रुपये
पटना – 99.36 रुपये
तिरुअनंतपुरम् – 104.40 रुपये
मई में आखिरी बार बढ़ा पेट्रोल और डीजल का दाम (Petrol Diesel Price hike)
2022 के बाद मई के महीने में ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने एक के बाद एक चार बार पेट्रोल और डीजल की कीमतों में इजाफा किया था। जिसके बाद औसतन कीमत में 7.5 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई थी। हालांकि, उसके बाद से ही दाम स्थिर बने हुए हैं।
क्या फिर बढ़ेगा पेट्रोल और डीजल का रेट
मौजूदा हालात को देखते हुए अगर कोई बढ़ोतरी होती है तो आश्चर्य नहीं करना चाहिए। हालांकि, इसको लेकर कोई आधिकारिक बयान या संकेत सामने नहीं आया है। इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में लगी आग ने संभावनाओं को बल दिया है। बता दें, युद्ध से पहले कच्चे तेल का रेट 70 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर था। जोकि फिर से 100 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.