फिल्म ‘रामायण’ के बहुप्रतीक्षित म्यूजिकल कैंपेन की शुरुआत ‘जय जय राम’ गाने के साथ हो गई है। एआर रहमान के संगीत, अरिजीत सिंह और श्रेया घोषाल की आवाज और डॉ. कुमार विश्वास के शब्दों से सजा यह गीत रिलीज के साथ ही संगीत और सिनेमा जगत में चर्चा का विषय बन गया है। नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही इस महत्त्वाकांक्षी फिल्म में रणबीर कपूर, साई पल्लवी, यश और सनी देओल जैसे कलाकार प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे।
डॉ. कुमार विश्वास ने बताया गीत का भाव
‘जय जय राम’ के गीतकार और देश के जाने-माने कवि डॉ. कुमार विश्वास ने मीडिया से बातचीत में इस गीत के भाव और लेखन को लेकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा, ‘‘जय जय राम’ तीन सरल शब्द हैं, लेकिन इनके भीतर एक संपूर्ण प्रार्थना समाहित है।’ उनके मुताबिक गीत लिखते समय उनका उद्देश्य श्रीराम का वर्णन करना नहीं था, क्योंकि श्रीराम को शब्दों में बांधना संभव नहीं है। इसके बजाय उन्होंने उस भाव और संबंध को शब्द देने की कोशिश की, जिसे हर भक्त अपने राम के साथ महसूस करता है। डॉ. कुमार विश्वास ने बताया कि यह रिश्ता भक्त और भगवान के बीच का है। खासतौर पर श्रीराम एक मार्गदर्शक और आत्मबल बढ़ाने वाले आदर्श के रूप में भक्तों के जीवन में विशेष स्थान रखते हैं। उन्होंने गीत की भाषा को जानबूझकर सरल और सहज रखा, क्योंकि सच्ची भक्ति को किसी कठिन या विशेष शब्द संयोजन की जरूरत नहीं होती।
‘जय जय राम’ में अपनी प्रार्थना खोज सकेंगे श्रोता
डॉ. कुमार विश्वास के अनुसार उनकी कोशिश रही है कि लोग इस गीत को केवल एक गाने के तौर पर न सुनें, बल्कि इसके भावों के बीच अपनी खुद की प्रार्थना भी तलाश सकें। इसी वजह से गीत के शब्दों को सीधा और सहज रखा गया है, ताकि इसका भाव श्रोताओं तक आसानी से पहुंच सके।
‘जीतेंगे’ के बाद फिर फिल्मी संगीत से जुड़े
‘जय जय राम’ के साथ डॉ. कुमार विश्वास का फिल्मी संगीत की दुनिया में योगदान एक बार फिर सामने आया है। इससे पहले वह फिल्म ‘मिशन रानीगंज’ के चर्चित गीत ‘जीतेंगे’ के गीतकार के तौर पर भी अपनी पहचान बना चुके हैं। अब ‘रामायण’ जैसे बड़े और ग्लोबल प्रोजेक्ट का हिस्सा बनने के बाद उनके फिल्मी सफर को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है।
दो और बड़ी फिल्मों के लिए कर रहे काम
मुंबई के फिल्म और संगीत जगत में डॉ. कुमार विश्वास की मांग लगातार बढ़ती नजर आ रही है। ‘रामायण’ जैसे बड़े प्रोजेक्ट से जुड़ने के बाद उन्हें फिल्मों से जुड़े नए प्रस्ताव भी मिल रहे हैं। जानकारी के अनुसार, वह इन दिनों बॉलीवुड की दो अन्य बड़ी फिल्मों के लिए भी गीत और संवाद लेखन पर काम कर रहे हैं। ऐसे में आने वाले समय में बड़े पर्दे पर उनकी लेखनी से निकले शब्दों के कई और रूप दर्शकों के सामने आने की उम्मीद है।
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
https://platform.instagram.com/en_US/embeds.js
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.