ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान और पीओजेके में तबाह किए गए आतंकी ठिकानों को एक बार फिर तैयार किए जाने की जानकारी सामने आई है। इंडिया टीवी को मिले एक्सक्लूसिव वीडियो में बहावलपुर, सवाई नाला और मुजफ्फराबाद के आतंकी ठिकानों में दोबारा निर्माण साफ दिखाई दे रहा है। इंडिया टीवी ने पहले भी इन आतंकी अड्डों की तस्वीरें और वीडियो दिखाए थे। अब नए एक्सक्लूसिव वीडियो में इन ठिकानों पर नई दीवारें और नई ईंटों से किया गया निर्माण साफ नजर आ रहा है।
पहला वीडियो लश्कर-ए-तैयबा के सवाई नाला कैंप का है। यह आतंकियों के रुकने और ठहरने के लिए इस्तेमाल होने वाला ठिकाना बताया जाता है। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान इस कैंप को पूरी तरह तबाह किया गया था, लेकिन अब यहां दोबारा निर्माण किया जा चुका है। दूसरी तस्वीर जैश-ए-मोहम्मद के मरकज सैदा बिलाल कैंप की है, जो पीओजेके के मुजफ्फराबाद में स्थित है। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान इस ठिकाने को भी निशाना बनाया गया था और इसे भारी नुकसान पहुंचा था। अब यहां नई दीवारें और नई ईंटों से निर्माण के सबूत दिखाई दे रहे हैं।
रक्षा मंत्रालय की रिपोर्ट में भी इन आतंकी ठिकानों का उल्लेख किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय सशस्त्र बलों की कार्रवाई में इन आतंकी ठिकानों को पूरी तरह तबाह किया गया था। इन ठिकानों का दोबारा तैयार होना इस बात का संकेत है कि पाकिस्तान में आतंकी ढांचे को फिर से खड़ा करने की कोशिश जारी है।
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.