वेट लॉस करना है तो डिनर करना छोड़ देते हैं। अगर आप भी इस आदत को फॉलो करते हैं तो जरा फिटनेस कोच से जानें कि खाना स्किप करना आपके वेट लॉस को आसान नहीं मुश्किल बना सकता है।
खाना छोड़ना कोई डिसिप्लिन नहीं है
रेयॉन फर्नांडिज जो अक्सर हेल्थ एंड फिटनेस से जुड़ी जानकारी को शेयर करते रहते हैं। उन्होंने बताया कि खाना छोड़ना कंट्रोल में लग सकता है लेकिन इसका उल्टा असर होता है। खाना छोड़ने से मेटाबॉलिज्म धीमा हो जाता है, आपके शरीर की रिकवरी पर असर पड़ता है और भूख लगने वाले हार्मोंस स्पाइक होते हैं। ये सारे कारण आपके फैट लॉस को समय के साथ और भी ज्यादा मुश्किल बना सकते हैं।
चोरी-छिपे बढ़ेगा वजन
रेयॉन बताते हैं कि जो लोग रेगुलर खाना छोड़ देते हैं उनका लगभग 10 प्रतिशत बॉडी वेट बढ़ सकता है। भले ही आज लग रहा हो कि वजन घट रहा लेकिन भविष्य में खाना छोड़ना शरीर के लिए उल्टा पड़ जाता है और तेजी से वजन बढ़ना शुरू कर देता है।
डिनर करना अक्सर लोग छोड़ देते हैं
काफीसारे लोग डिनर को ही छोड़ते हैं। कभी समय की कमी, कभी थकान तो कभी इसलिए छोड़ देते हैं कि रात को देर से खाने से अच्छा है कि आराम कर लें।
आखिर क्यों डिनर छोड़ना सबसे बुरा है
ऐसे में आपके डिनर छोड़ने की आदत को रेयॉन ने बुरा बताया है। वो कहते हैं कि रात का खाना ओवरनाइट आपकी रिकवरी को सपोर्ट करता है। जब आप इसे नहीं खाते हैं तो प्रोटीन का इनटेक दिनभर का कम हो जाता है। मसल्स रिपेयर धीमी हो जाती है, नींद में रुकावट आती है और साथ ही भूख वाले हंगर हार्मोंस बढ़ जाते हैं। जब आप सोते हैं तो रात को मसल्स स्विच ऑफ नहीं होती। सोने के पहले प्रोटीन मसल्स की रिकवरी को घंटों एक्टिव रखती है वो भी बिना आपकी नींद की क्वालिटी को डिस्टर्ब किए।
क्या कहती है रिसर्च
रेयॉन से स्टडी शेयर की जो बताती है कि 20-40 ग्राम प्रोटीन रोजाना सोने के पहले खाने से ओवरनाइट मसल्स में प्रोटीन अच्छे से सिंथेसिस होता है। साथ ही ताकत और पूरे शरीर की बनावट में भी सुधार होता है।
अगर आप चाहते हैं कि वेट लॉस होता रहे और वो टिका रहे तो रेयॉन बताते हैं कि अपने सस्टेनेबल वेट लॉस के लिए खाने को सरल बनाएं। अगर हमेशा के लिए वेट लॉस चाहते हैं तो खाने को स्किप ना करें। रूटीन बनाएं कि किस तरह से शरीर को न्यूट्रिशन मिलेगा, मसल्स की रिकवरी होगी और लंबे समय तक अच्छी हेल्थ के रिजल्ट के लिए कंसीस्टेंसी जरूरी है। इसलिए केवल रात का खाना छोड़ने से वेट लॉस हमेशा करना मुश्किल हो सकता है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.