ACC वूमेन्स एशिया कप 2026 में भारत के अभियान के आगाज के साथ ही स्टार ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा के नाम एक बड़ी उपलब्धि दर्ज हो गई। थाईलैंड के खिलाफ दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में उतरते ही दीप्ति ने भारतीय महिला क्रिकेट के इतिहास में अपना नाम दर्ज करा लिया। वह भारत के लिए 150 T20 इंटरनेशनल मैच खेलने वाली तीसरी खिलाड़ी बन गई हैं। दीप्ति से पहले सिर्फ कप्तान हरमनप्रीत कौर और स्टार सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने भारत के लिए 150 या उससे ज्यादा T20I मुकाबले खेले हैं। हरमनप्रीत इस सूची में सबसे आगे हैं, जबकि स्मृति दूसरे स्थान पर हैं।
दीप्ति शर्मा ने साल 2016 में भारत के लिए T20 इंटरनेशनल क्रिकेट में कदम रखा था और देखते ही देखते टीम की सबसे भरोसेमंद ऑलराउंडरों में शामिल हो गईं। अपने 149 T20I मैचों में उन्होंने बल्ले से 1270 रन बनाए हैं, जबकि गेंदबाजी में 168 विकेट अपने नाम किए हैं।
सबसे ज्यादा T20I मैच खेलने वाली भारतीय महिला खिलाड़ी
- हरमनप्रीत कौर – 203 मैच
- स्मृति मंधाना – 172 मैच
- दीप्ति शर्मा – 150 मैच
- जेमिमा रोड्रिग्स – 131 मैच
- शेफाली वर्मा – 112 मैच
नंबर-1 गेंदबाज बनने का मौका
दीप्ति T20I क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली भारतीय महिला गेंदबाज हैं। अब उनके सामने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का भी शानदार मौका है। थाईलैंड के खिलाफ मुकाबले में अगर दीप्ति थाई स्पिनर थिपाचा पुथावोंग से दो विकेट ज्यादा लेने में सफल रहती हैं, तो वह महिला T20I क्रिकेट में दुनिया की सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज बन सकती हैं। थिपाचा पुथावोंग अपने 109वें T20I मुकाबले में उतर रही हैं और उनके नाम फिलहाल 169 विकेट दर्ज हैं। दीप्ति के खाते में 168 विकेट हैं, यानी दोनों खिलाड़ियों के बीच फासला बेहद कम है।
भारत को मिला बल्लेबाजी का न्यौता
वूमेन्स एशिया कप के पहले ही मुकाबले में दीप्ति के पास दोहरी उपलब्धि हासिल करने का मौका है। एक ओर उन्होंने 150 T20I मैच खेलने का ऐतिहासिक आंकड़ा छू लिया है, वहीं दूसरी ओर वह T20I क्रिकेट में विकेटों के मामले में दुनिया की नंबर एक गेंदबाज बनने की दौड़ में भी शामिल हैं। थाईलैंड ने टॉस जीतकर भारत को पहले पहले बल्लेबाजी करने का न्यौता दिया है। इस मुकाबले में बल्लेबाज प्रतिका रावल भी भारत के लिए अपना T20I डेब्यू कर रही हैं, जिससे टीम इंडिया के लिए एशिया कप का पहला मुकाबला और भी खास बन गया है।
यह भी पढ़ें:
चोटिल कगिसो रबाडा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ODI सीरीज से बाहर, टेस्ट सीरीज में भी खेलना मुश्किल
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.