रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी यानी एनटीपीसी अंडरग्रेजुएट लेवल CBT-2 परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। बता दें कि इस एडमिट कार्ड को वही उम्मीदवार डाउनलोड कर सकते हैं, जिन्होंने सीबीटी 1 की परीक्षा पास की है।
रजिस्ट्रेशन नंबर से डाउनलोड होगा एडमिट कार्ड
बता दें कि एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को लॉगिन विंडो में अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्म तिथि और कैप्चा कोड दर्ज करना होगा। लॉगिन करने के बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा। उम्मीदवार इसे डाउनलोड करके भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट जरूर निकाल लें।
RRB NTPC CBT-2 Admit Card 2026: ऐसे करें डाउनलोड
उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स के जरिए अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं-
1. सबसे पहले अपने संबंधित RRB की क्षेत्रीय आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
2. इसके बाद होमपेज पर CEN 07/2025 – अंडरग्रेजुएट सेक्शन पर क्लिक करें।
3. अब ई-कॉल लेटर लिंक पर क्लिक करें।
4. इसके बाद लॉगिन पेज खुलने पर मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
5. अब लॉगिन करने के बाद RRB NTPC UG CBT-2 Admit Card 2026 स्क्रीन पर दिखाई देगा।
6. एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और भविष्य के इस्तेमाल के लिए इसका प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
एडमिट कार्ड में ये जानकारी जरूर करें चेक
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवार उसमें दर्ज सभी जानकारियों को ध्यान से जांच लें। इसमें उम्मीदवार का नाम, रजिस्ट्रेशन नंबर, पिता और माता का नाम, परीक्षा केंद्र का पता, फोटो, परीक्षा की तारीख, हस्ताक्षर और परीक्षा से जुड़े जरूरी निर्देश शामिल होंगे। अगर एडमिट कार्ड में किसी जानकारी में गलती दिखाई देती है तो उम्मीदवारों को परीक्षा से पहले संबंधित अधिकारियों से संपर्क कर उसे ठीक करवाना चाहिए।
परीक्षा केंद्र पर क्या लेकर जाएं
सीबीटी-2 परीक्षा के दिन उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड के साथ अपना वैध फोटो पहचान पत्र भी लेकर जाना होगा। इसके लिए आधार कार्ड, पैन कार्ड या ड्राइविंग लाइसेंस जैसे दस्तावेज ले जा सकते हैं। इसके अलावा उम्मीदवारों को आवेदन फॉर्म में अपलोड की गई रंगीन फोटो भी परीक्षा केंद्र पर साथ ले जानी होगी। एडमिट कार्ड के बिना उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
कब होगा एग्जाम
बता दें कि सीईएन 07/2025 के तहत आरआरबी एनटीपीसी अंडरग्रेजुएट CBT-2 परीक्षा 17 सितंबर 2026 को आयोजित की जाएगी।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.