राहुलेंद्र और सुष्मिता बिहार के सीतामढ़ी जिले के बैरगनिया के रहने वाले हैं। उनके पिता का नाम ब्रजमोहन कुमार है और माता का नाम सिंधु गुप्ता है। मां सिंधु गुप्ता नगर परिषद की सभापति हैं।
कौन हैं दोनों-भाई बहन
राहुलेंद्र और सुष्मिता बिहार के सीतामढ़ी जिले के बैरगनिया के रहने वाले हैं। उनके पिता का नाम ब्रजमोहन कुमार है और माता का नाम सिंधु गुप्ता है। मां सिंधु गुप्ता नगर परिषद की सभापति हैं। इनके परिवार में उस समय खुशियों की लहर दौड़ गई, जब 70वीं बीपीएससी परीक्षा के परिणाम घोषित हुए। क्योंकि उनके दोनों बच्चों का चयन इसमें हो चुका था।
पढ़ाई-लिखाई
बता दें कि राहुलेन्द्र और सुष्मिता की प्रारंभिक एवं माध्यमिक शिक्षा राजकीयकृत उच्च माध्यमिक विद्यालय बैरगनिया से हुई, जबकि इंटरमीडिएट की पढ़ाई पीटी डीडीएम कॉलेज बैरगनिया से पूरी की। इसके बाद दोनों ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया। ग्रेजुएशन के साथ-साथ दोनों BPSC परीक्षा की तैयारी कर रहे थे।
बीपीएससी की परीक्षा पास करना दोनों के लिए आसान नहीं था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भाई राहुलेंद्र ने जहां बीपीएससी की परीक्षा चौथे प्रयास में क्रैक की, तो वहीं बहन सुष्मिता ने भाई के गाइडेंस पर पहले ही अटेंप्ट में यह परीक्षा क्रैक किया है।
किस पद पर हुआ चयन
बता दें कि राहुलेंद्र कुमार का चयन उप-विभागीय मजिस्ट्रेट (SDM) के पद पर हुआ और वहीं, उनकी बहन सुष्मिता गुप्ता का चयन एससी-एसटी वेलफेयर ऑफिसर के पद पर हुआ है।
क्या कहा माता-पिता ने?
मीडिया के साथ इंटरव्यू के दौरान राहुलेंद्र कुमार और सुष्मिता गुप्ता के पिता बृजमोहन कुमार ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि मुझे अपने बच्चों की मेहनत और लगन पर अटूट विश्वास था। वहीं मां सिंधु गुप्ता ने कहा कि मेरा शुरू से यह सपना था कि मेरे बच्चे अफसर बनें और आज मेरा सपना सच हुआ है।
कैसे की तैयारी
मीडिया के साथ इंटरव्यू में राहुलेंद्र कुमार ने कहा कि SDM पद हासिल करके बहुत अच्छा लग रहा है। वो कहते हैं कि शिक्षा के क्षेत्र में कुछ काम करने का मौका मिलेगा, तो मुझे बहुत खुशी मिलेगी। इसके लिए उन्होंने जमकर तैयारी की। असफलताओं से इन्होंने खूब सीखा और आज इस मुकाम पर खड़े हैं। इसके अलावा बहन ने पहले ही अटेंप्ट में बीपीएससी की परीक्षा क्रैक किया है। इसके लिए उन्होंने यूट्यूब से पढ़ाई की है। वो बताती हैं कि आमतौर पर वह 7 से 8 घंटे पढ़ाई करती थीं।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.