मोहम्मद कैफ ने अफगानिस्तान के खिलाफ भारतीय प्लेइंग इलेवन में संजू सैमसन की एंट्री पर सवाल उठाया है। सैमसन को वैभव सर्यवंशी पर तरजीह दी गई। हालांकि, सैमसन एक बार उम्मीदों पर खर नहीं उतर सके।
जिम्बाब्ले में सूर्यवंशी प्लेयर ऑफ द सीरीज
15 वर्षीय सूर्यवंशी ने जुलाई 2026 में इंग्लैंड में इंटरनेशल डेब्यू किया था लेकिन वहां बल्ला नहीं चला। हालांकि, सूर्यवंशी ने उसी महीने जिम्बाब्वे दौरे पर छाप छोड़ी। वह तीन मैचों में 151 रन जोड़कर प्लेयर ऑफ द सीरीज बने। इस सीरीज के लिए सैमसन को सिलेक्ट नहीं किया गया था। भारतीय क्रिकेट फैंस को उम्मीद थी कि अफगानिस्तान के खिलाफ पहले मैच में सूर्यवंशी की ताबड़ोतड़ बल्लेबाजी देखने को मिलेगी लेकिन टीम मैनेजमेंट ने सैमसन को तरजीह दी। कैफ का कहना है कि सूर्यवंशी के मन में जरूर यह सवाल आ रहा होगा कि उन्होंने क्या गलत किया, जो पहले मैच में मौका नहीं मिला।
‘इसे लेकर भारतीय टीम थोड़ा सोच रही है’
कैफ ने क्रिकबज पर चर्चा के दौरान कहा, ”संजू सैमसमन ने बीच में ऐसा क्या किया कि उन्हें पहले टी20 में खेलने का मौका मिला? आमतौर पर जब आप ड्रॉप होते तो कहीं ने कहीं खेलते हो। फॉर्म में आते हो, रन बनाते हो। लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। संजू को मौका क्यों मिला? यह बड़ा सवाल है। एक सवाल यह भी है कि वैभव सूर्यवंशी ने जब जिम्बाब्वे में रन बनाए तो फिर सेम कॉम्बिनेशल के साथ क्यों नहीं गए? मुझे लगता है कि टीम मैनेजमेंट थोड़ा कतरा रहा है कि उसका बेस्ट कॉम्बिनेश क्या है। संजू, वैभव और अभिषेक में दो ओपनर कौन है, इसे लेकर भारतीय टीम थोड़ा सोच रही है। वैभव बोलेंगे कि मैंने क्या खराब किया है, मौका क्यों नहीं मिला, मैं तो जिम्बाब्वे में मैच जिताकर और प्लेयर द सीरीज अवॉर्ड लेकर आया हूं। उनका सवाल भी जायज होगा। कहीं न कहीं असमंजस की स्थिति है, इसमें कोई दो राय नहीं।”
सैमसन ने पांच T20I मैचों में ऐसा नहीं किया
बता दें कि सैमसन को शानदार फॉर्म में चल रहे सूर्यवंशी से कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ रहा है। सूर्यवंशी को इंग्लैंड में डेब्यू का मौका भी सैमसन को बाहर करने के बाद दिया गया था। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे सैमसन के प्रदर्शन में गिरावट आई है। वह टी20 वर्ल्ड कप के बाद से भारत के लिए पांच टी20 मैचों में एक बार भी 30 का स्कोर नहीं बना सके। वह दो बार सिंगिल डिजिटस में आउट हुए और एक बार खाता नहीं खुला।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.