BMW अपनी नेक्स्ट जेनरेशन 3 सीरीज के पेट्रोल इंजन वाले मॉडल को जल्द मार्केट में लॉन्च करेगी। इसे डिवेलप करने का काम लगभग पूरा हो चुका है। इसके M350 xDrive मॉडल में कंपनी 6 सिलिंडर इंजन देने वाली है।
M350 xDrive होगा सबसे दमदार मॉडल
नई 3 सीरीज के पेट्रोल मॉडल में सबसे ऊपर M350 xDrive होगा। खास बात यह है कि इसमें 6 सिलेंडर इंजन मिलेगा। जबकि, बाकी मॉडल 4 सिलेंडर इंजन के साथ आ सकते हैं। M350 xDrive में 3.0-लीटर टर्बोचार्ज्ड स्ट्रेट-6 पेट्रोल इंजन को 48V माइल्ड-हाइब्रिड सिस्टम के साथ पेयर किया जाएगा। यह सेटअप 443hp की ताकत और 580Nm का मैक्सिमम टॉर्क जेनरेट करेगा।
इंजन की पावर चारों व्हील्स तक पहुंचाने के लिए 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलेगा। कंपनी का दावा है कि M350 xDrive महज 4.1 सेकंड में 0 से 100 kmph की रफ्तार पकड़ सकती है। इसकी मैक्सिमम स्पीड इलेक्ट्रॉनिकली 250 kmph तक होगी। कार में एडैप्टिव M सस्पेंशन, M Sport डिफरेंशियल और वेरिएबल स्पोर्ट स्टीयरिंग जैसे फीचर्स भी स्टैंडर्ड होंगे।
मिलेगा खास Drift Moment फीचर
नई 3 सीरीज में BMW का Drift Moment फीचर भी देखने को मिलेगा। इसकी मदद से ड्राइवर इंजन की पूरी पावर सिर्फ रियर व्हील्स तक भेज सकता है। इसका इस्तेमाल कंट्रोल्ड कंडीशन्स में कार को ओवरस्टीयर या ड्रिफ्ट कराने के लिए किया जा सकेगा। इसके लिए स्टेबिलिटी कंट्रोल को बंद करना होगा।
जल्द शुरू होगा उत्पादन
नई 3 सीरीज का प्रोडक्शन जल्द शुरू होगा। कंपनी ने अभी इसके पूरे इंजन लाइनअप, अलग-अलग वेरिएंट के स्पेसिफिकेशन और हर मार्केट में लॉन्च डेट की जानकारी नहीं दी है। कार अभी टेस्टिंग और डिवेलपमेंट के आखिरी फेज में है और इसीलिए इसके ऑफिशियल WLTP माइलेज आंकड़े भी फिलहाल उपलब्ध नहीं हैं।
7 सीरीज का फेसलिफ्ट लॉन्च
BMW ने भारत में 2026 7 सीरीज फेसलिफ्ट को 1.95 करोड़ रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया है। 7 सीरीज फेसलिफ्ट में पुराने मॉडल वाला ही 3.0-लीटर डायरेक्ट-इंजेक्शन टर्बो-पेट्रोल स्ट्रेट-सिक्स इंजन दिया गया है, जो 48-वोल्ट माइल्ड हाइब्रिड सिस्टम के साथ आता है। यह 400hp की पावर और 540Nm का टॉर्क देता है, जो पिछले मॉडल के मुकाबले 19hp और 20Nm ज्यादा है। इसमें 8-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स है, जो पिछले पहियों तक पावर पहुंचाता है। यह कार 0-100kph की स्पीड 5.4 सेकंड में पकड़ लेती है। इसकी टॉप स्पीड 250kph तक है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.