अभी तक जिन उम्मीदवारों ने आवेदन नहीं किया है, वो तुरंत ही आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 3 अगस्त 2026 से शुरू हो गई थी। इस साल परीक्षा का आयोजन भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) इंदौर द्वारा किया जा रहा है।
एडमिट कार्ड और एग्जाम डेट्स
हाल ही में भारतीय प्रबंधन संस्थानों (IIMs) ने कॉमन एडमिशन टेस्ट (CAT) 2026 का आधिकारिक शेड्यूल जारी किया था। यह कंप्यूटर आधारित परीक्षा 29 नवंबर 2026 यानी रविवार को देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर तीन शिफ्टों में आयोजित की जाएगी। आवेदन करने वाले उम्मीदवार 4 नवंबर से 29 नवंबर 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। बता दें कि कैट 2026 परीक्षा देशभर के लगभग 170 शहरों में आयोजित की जाएगी।
योग्यता
CAT 2026 आवेदन के लिए उम्मीदवार पास कम से कम 50% मार्क्स या उसके बराबर CGPA के साथ बैचलर डिग्री होनी चाहिए। SC, ST और PwD कैटेगरी के कैंडिडेट्स के लिए कम से कम क्वालिफाइंग मार्क्स 45% हैं। अपनी बैचलर डिग्री के आखिरी साल में पढ़ रहे स्टूडेंट्स भी अप्लाई कर सकते हैं, बशर्ते वे CAT 2026 इन्फॉर्मेशन बुलेटिन में बताई गई शर्तों को पूरा करते हों। इतना ही नहीं जिन उम्मीदवारों के पास चार्टर्ड अकाउंटेंट, कंपनी सेक्रेटरी, कॉस्ट एंड मैनेजमेंट अकाउंटेंट या फेलो ऑफ द इंस्टीट्यूट ऑफ एक्चुअरीज ऑफ इंडिया (FIAI) जैसी प्रोफेशनल योग्यता है, वे भी CAT 2026 के लिए आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन शुल्क
SC, ST और PWBD श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1350 रुपये है। अन्य सभी श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 2700 रुपये रखा गया है।
CAT 2026 Registration: ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन
स्टेप 1: सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर जाएं।
स्टेप 2: होमपेज पर ‘न्यू कैंडिडेट रजिस्ट्रेशन’ के तहत दिए गए ‘रजिस्टर’ बटन पर क्लिक करें।
स्टेप 3: अपना नाम, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर और अन्य जरूरी जानकारी भरें। OTP सत्यापन पूरा करें और घोषणा स्वीकार करके रजिस्ट्रेशन सबमिट करें।
स्टेप 4: रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद सिस्टम द्वारा मिले यूजर आईडी और पासवर्ड की मदद से लॉग इन करें।
स्टेप 5: अब CAT 2026 आवेदन फॉर्म में अपनी व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता,पसंदीदा मैनेजमेंट प्रोग्राम और पांच परीक्षा शहरों का चयन करें।
स्टेप 6: सभी आवश्यक दस्तावेज निर्धारित प्रारूप में अपलोड करें।
स्टेप 7: निर्धारित आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
स्टेप 8: शुल्क जमा होने के बाद आपके रजिस्टर्ड ईमेल आईडी पर आवेदन की पुष्टि भेजी जाएगी। भविष्य के लिए आवेदन फॉर्म डाउनलोड करके उसका प्रिंट या PDF सुरक्षित रख लें।
कब आएगा रिजल्ट
CAT 2026 का रिजल्ट जनवरी 2027 के पहले सप्ताह में घोषित किए जाने की संभावना है। उम्मीदवार अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर लॉग इन करके देख सकेंगे।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.