अगर आप सितंबर और अक्टूबर में ट्रेन से चंडीगढ़ या आसपास के इलाकों में सफर करने वाले हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े विकास कार्यों को गति देने के लिए उत्तर रेलवे ने बड़ा कदम उठाया है। रेलवे प्रशासन द्वारा 10 सितंबर 2026 से 15 अक्टूबर 2026 तक कुल 35 दिनों का बड़ा ट्रैफिक ब्लॉक लिया जा रहा है। रेलवे के मुताबिक, इस अवधि में कई ट्रेनों को अस्थायी रूप से रद्द या आंशिक रूप से रद्द किया जाएगा। वहीं कुछ ट्रेनों को दूसरे रूट से चलाया जाएगा। इसके अलावा कुछ ट्रेनों के लिए एक्स्ट्रा अस्थायी ठहराव दिए जाएंगे और कुछ का प्लेटफॉर्म भी बदला जाएगा।
रद्द होने वाली ट्रेनें
रेलवे द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, चंडीगढ़ रूट पर चलने वाली निम्नलिखित गाड़ियां 10 सितंबर से 15-16 अक्टूबर के दौरान संचालित नहीं होंगी:
| ट्रेन नंबर | ट्रेन का नाम | रद्द रहने की अवधि (प्रारंभिक स्टेशन से) |
| 14331 | दिल्ली जंक्शन – कालका एक्सप्रेस | 09.09.2026 से 15.10.2026 |
| 14332 | कालका – दिल्ली जंक्शन एक्सप्रेस | 10.09.2026 से 16.10.2026 |
| 54532 | कालका – अंबाला कैंट पैसेंजर | 10.09.2026 से 15.10.2026 |
| 54531 | अंबाला कैंट – कालका पैसेंजर | 09.09.2026 से 15.10.2026 |
| 14541 | चंडीगढ़ – अमृतसर एक्सप्रेस | 09.09.2026 से 15.10.2026 |
| 14542 | अमृतसर – चंडीगढ़ एक्सप्रेस | 10.09.2026 से 16.10.2026 |
| 14630 | सतलुज एक्सप्रेस | 09.09.2026 से 15.10.2026 |
| 14629 | सतलुज एक्सप्रेस | 10.09.2026 से 16.10.2026 |
| 74646 | जालंधर सिटी – अंबाला कैंट DMU | 09.09.2026 से 15.10.2026 |
| 74645 | अंबाला कैंट – जालंधर सिटी DMU | 10.09.2026 से 16.10.2026 |
| 74991 | अंबाला कैंट – दौलतपुर चौक DMU | 09.09.2026 से 15.10.2026 |
| 74992 | दौलतपुर चौक – अंबाला कैंट DMU | 10.09.2026 से 16.10.2026 |
आंशिक रूप से रद्द ट्रेनें
ब्लॉक के दौरान चंडीगढ़ न जाकर अंबाला कैंट स्टेशन पर ही समाप्त या वहीं से शुरू होने वाली गाड़ियों का ब्यौरा नीचे तालिका में है:
| ट्रेन नंबर | ट्रेन का नाम | शार्ट टर्मिनेट / ओरिजिनेट स्टेशन | रद्द रहने वाला हिस्सा |
| 15063 | रामनगर – चंडीगढ़ एक्सप्रेस | अंबाला कैंट पर | अंबाला कैंट – चंडीगढ़ |
| 15064 | चंडीगढ़ – रामनगर एक्सप्रेस | अंबाला कैंट से | चंडीगढ़ – अंबाला कैंट |
| 12983 | अजमेर – चंडीगढ़ गरीब रथ | अंबाला कैंट पर | अंबाला कैंट – चंडीगढ़ |
| 12984 | चंडीगढ़ – अजमेर गरीब रथ | अंबाला कैंट से | चंडीगढ़ – अंबाला कैंट |
| 20989 | उदयपुर सिटी – चंडीगढ़ एक्सप्रेस | अंबाला कैंट पर | अंबाला कैंट – चंडीगढ़ |
| 20990 | चंडीगढ़ – उदयपुर सिटी एक्सप्रेस | अंबाला कैंट से | चंडीगढ़ – अंबाला कैंट |
डायवर्ट की गई ट्रेनें
ट्रेन संख्या 14615/14616 लालकुआं – अमृतसर – लालकुआं एक्सप्रेस को 3 और 10 अक्टूबर को अंबाला कैंट-सरहिंद-सानेहवाल के रास्ते चलाया जाएगा। यह ट्रेन चंडीगढ़, साहिबजादा अजीत सिंह नगर और न्यू मोरिंडा नहीं जाएगी।
साहिबजादा अजीत सिंह नगर (मोहाली) पर अस्थाई ठहराव
यात्रियों की सहूलियत के लिए रेलवे ने साहिबजादा अजीत सिंह नगर (मोहाली) स्टेशन पर कई प्रमुख ट्रेनों को 8 सितंबर से 14 अक्टूबर 2026 के बीच एक्स्ट्रा अस्थाई ठहराव दिया है। इनमें संबलपुर-जम्मुतवी एक्सप्रेस (18309/18310), टाटा-जम्मुतवी एक्सप्रेस (18101/18102) और आगरा कैंट-होशियारपुर एक्सप्रेस (11905/11906) शामिल हैं।
रेलवे ने यात्रियों को सलाह दी है कि यात्रा पर निकलने से पहले रेल मदद हेल्पलाइन नंबर 139 पर कॉल करके या www.enquiry.indianrail.gov.in वेबसाइट पर अपनी ट्रेन का करंट रनिंग स्टेटस अवश्य चेक कर लें।
यह भी पढ़ें- आनंद विहार से गोरखपुर, रक्सौल, सीतामढ़ी के रास्ते लौकहा बाजार तक चलेगी स्पेशल ट्रेन, चेक करें पूरा रूट और टाइम टेबल
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
(function(d, s, id) {
var js, fjs = d.getElementsByTagName(s)[0];
if (d.getElementById(id)) return;
js = d.createElement(s); js.id = id;
js.src = “//connect.facebook.net/en_US/sdk.js#xfbml=1&version=v2.6&appId=950244791661208”;
fjs.parentNode.insertBefore(js, fjs);
}(document, “script”, “facebook-jssdk”));
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.