IIT मद्रास ने कक्षा 9वीं से 12वीं के छात्रों के लिए स्कूल कनेक्ट प्रोग्राम शुरू किया है। छात्र 30 सितंबर 2026 तक आवेदन कर एयरोस्पेस, डेटा साइंस और AI जैसे 17 विषय सीख सकते हैं।
महत्वपूर्ण तिथियां
आवेदन की अंतिम तिथि: 30 सितंबर 2026
कोर्स शुरू होने की तिथि: 5 अक्टूबर 2026
हिंदी और अंग्रेजी दोनों में होगी पढ़ाई
भाषा की बाधा को दूर करने के लिए IIT मद्रास ने इन कोर्सेज को अंग्रेजी के साथ-साथ हिंदी में भी तैयार किया है, ताकि हर छात्र आसानी से समझ सके। यह पूरा कोर्स 8 हफ्ते का एक ऑनलाइन लर्निंग एक्सपीरियंस है। इसमें छात्रों को प्री-रिकॉर्डेड लेक्चर्स, हर हफ्ते लाइव सेशंस, आसान असाइनमेंट और कंप्यूटर-आधारित असेसमेंट की सुविधा मिलेगी। कोर्स और असेसमेंट को पूरा करने वाले छात्रों को IIT मद्रास CODE की ओर से आधिकारिक ई-सर्टिफिकेट भी दिया जाएगा।
17 मॉडर्न और फ्यूचर-रेडी सब्जेक्ट्स में से चुनने का मौका
IIT मद्रास और देश के अन्य प्रमुख इंस्टीट्यूट के प्रोफेसरों द्वारा तैयार किए गए इस कार्यक्रम में कुल 17 भविष्य केंद्रित विषय शामिल हैं।
डेटा साइंस और एआई
एयरोस्पेस
साइबर सिक्योरिटी
इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम्स
केमिकल इंजीनियरिंग
मॉलिक्यूलर इंजीनियरिंग
आर्किटेक्चर एंड डिजाइन
प्रोडक्ट डिजाइन
इकोनॉमिक्स एंड फाइनेंस
ह्यूमैनिटीज
डिजिटल ह्यूमैनिटीज
गेम टेक्नोलॉजी
मैथमेटिक्स एंड कंप्यूटिंग
इंजीनियरिंग बायोलॉजिकल सिस्टम्स
छात्रों के लिए कैसे फायदेमंद है यह प्रोग्राम?
कक्षा 9वीं और 10वीं के छात्र: यह शुरुआती जानकारी उन्हें 11वीं कक्षा में सही स्ट्रीम साइंस, कॉमर्स, आर्ट्स चुनने में मदद करेगी।
कक्षा 11वीं और 12वीं के छात्र: अलग-अलग क्षेत्रों का अनुभव उन्हें सही कॉलेज डिग्री और करियर चुनने का सही रास्ता दिखाएगा।
IIT मद्रास के CODE चेयरमैन प्रो. एंड्रयू थंगराज ने बताया कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य छात्रों को बड़ी कक्षा में जाने से पहले अलग-अलग क्षेत्रों को समझने का अवसर देना है। इंस्टीट्यूट अब तक 4,900 से अधिक स्कूलों के 1.75 लाख से अधिक छात्रों तक पहुंच चुका है और आने वाले समय में 25,000 स्कूलों तक पहुंचने का लक्ष्य रखता है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.