OTT Top 10 Most Watched: ओटीटी पर इस हफ्ते सबसे ज्यादा देखे गए शोज की लिस्ट में रोहित शेट्टी के शो को पछाड़ते हुए एक नया रियलिटी शो आगे निकल गया है।
बॉटम 3 में रहीं ये पॉपुलर फिल्में
शुरुआत नीचे से ऊपर की तरफ करते हुए पहले तो यह जान लेते हैं कि जिन फिल्मों को कभी ओटीटी पर काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा था, वही अब बॉटम में पहुंच चुकी हैं। मलयालम एक्शन-थ्रिलर मूवी ‘आई नोबडी’ जियो हॉटस्टार पर रिलीज हुई थी और तभी से इसे काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। हालांकि अब यह फिल्म बॉटम में पहुंच गई है। ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर आई फिल्म ‘अल्फा’ टॉप 10 की लिस्ट में नंबर 9 पर काबिज है।
आलिया भट्ट, शरवरी वाघ, अनिल कपूर और बॉबी देओल जैसे सितारों से सजी इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर मिला जुला रिस्पॉन्स मिला था। टॉप 10 में नंबर 8 पर है मल्टीस्टारर फिल्म धमाल-4। इंदु कुमार के निर्देशन में बनी इस फिल्म को आप ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।
टॉप 3 में नहीं पहुंच पाए ये नाम
बॉटम 3 से ऊपर बढ़ते हुए अब बात करते हैं नंबर 4 से लेकर नंबर 7 के बीच रही फिल्मों और शोज की। लिस्ट में नंबर 7 पर है जियो हॉटस्टार की वेब सीरीज “ठुकरा के मेरा प्यार”। यह इस सीरीज का सीजन 2 है और अभी भी यह टॉप 10 में जगह बनाए हुए हैं। पिछले हफ्ते की मुकाबले यह लिस्ट में ऊपर आया है। लिस्ट में नंबर 6 पर काबिज है सालों से हमारा मनोरंजन कर रहा शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’। भले ही फिनाले एपिसोड रिलीज हुए वक्त हो गया है, लेकिन अभी भी अमेजन प्राइम वीडियो का रियलिटी शो ‘द ट्रेटर्स’ लिस्ट में नंबर 5 पर बना हुआ है। बात करें नंबर 4 पर मौजूद शो की तो यहां पर अमिताभ बच्चन होस्टेड रियलिटी टीवी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ अपनी जगह पक्की किए हुए है।
टॉप 10 के विनर्स रहे हैं ये शोज
अब बात करते हैं उन शोज की जो पिछले हफ्ते की रेटिंग और पॉपुलैरिटी के आधार पर विनर्स साबित हुए हैं। ये वो शोज हैं जो टॉप 10 की लिस्ट में टॉप 3 में रहे हैं। जियो हॉटस्टार पर प्रसारित हो रहा रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ इस हफ्ते नंबर 2 से खिसककर नंबर 3 पर आ गया है। क्योंकि इसकी जगह ले ली है जियो हॉटस्टार पर ही हाल में शुरू हुए रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ ने। सलमान खान होस्टेड यह रियलिटी शो रिलीज के साथ ही वायरल हो गया है। बात करें लिस्ट के विनर कॉन्टेंट की तो इस हफ्ते भी समय रैना का शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ नंबर वन पर बना हुआ है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.