बड़ी बैटरी से 27km ज्यादा रेंज
नया DX Plus 3.1kWh पहले से मौजूद DX Plus 2.6kWh के साथ सेल किया जाएगा। वहीं, नॉर्मल DX मॉडल में अभी भी केवल 2.6kWh बैटरी का ऑप्शन मिलता है। 3.1kWh बैटरी की वजह से नए मॉडल की क्लेम्ड रेंज 132km हो गई है। वहीं, 2.6kWh वाले DX Plus की IDC रेंज 105km है। यानी नए मॉडल में 27km ज्यादा रेंज मिलती है। कंपनी ने इसमें LFP टेक्नोलॉजी वाली बैटरी दी है, जिसे बेहतर टेंप्रेचर कंट्रोल और लंबे समय तक चलने के लिए जाना जाता है। हालांकि, 132km की रेंज टेस्टिंग के दौरान हासिल किया गया आंकड़ा है। रियल वर्ल्ड यूज में रेंज इससे कम या ज्यादा भी हो सकती है।
ज्यादा रेंज, लेकिन मोटर की पावर कम
नई बैटरी ही ज्यादा रेंज की अकेली वजह नहीं है। काइनेटिक ने 3.1kWh मॉडल में 3.8kW की मोटर दी है। इसके मुकाबले 2.6kWh वाले DX Plus की मोटर 4.78kW की है। नए मॉडल में रेंज और पावर राइडिंग मोड मिलते हैं। इसमें नॉर्मल DX और 2.6kWh DX Plus में मिलने वाला टर्बो मोड नहीं दिया गया है। इसका मतलब साफ है कि 3.1kWh वाला मॉडल ज्यादा दूरी तय करने के लिए बनाया गया है। जिन्हें तेज रफ्तार और बेहतर शुरुआती पकड़ चाहिए, उनके लिए 2.6kWh वाला DX Plus ज्यादा बेहतर ऑप्शन हो सकता है। वहीं, बार-बार चार्जिंग से बचना चाहते है, तो 3.1kWh मॉडल ज्यादा प्रैक्टिकल है।
फीचर्स में नहीं हुआ कोई बड़ा बदलाव
नए DX Plus 3.1kWh में मौजूदा DX Plus वाले ही ज्यादातर फीचर्स मिलते हैं। इसमें मेटल बॉडी, LED लाइट, 8.8-इंच LCD स्क्रीन और सीट के नीचे 37 लीटर की जगह दी गई है। इसके अलावा बिना चाबी स्कूटर ऑन करने का फीचर, पासवर्ड से इग्निशन, ईजी फ्लिप फुटरेस्ट, क्रूज कंट्रोल, टेलीमैटिक्स, फ्रंट डिस्क ब्रेक, पार्क असिस्ट, रिवर्स मोड और ब्रेक लगाते समय बैटरी चार्ज करने का फीचर भी मिलता है। नया DX Plus 3.1kWh रेड, ब्लू, ब्लैक, ग्रे और वाइट कलर ऑप्शन में आता है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.