UKSSSC Recruitment 2026: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने जूनियर असिस्टेंट और क्लर्क-रजिस्ट्रार सहित ग्रुप-सी के 553 पदों पर आवेदन शुरू कर दिए हैं। 12वीं पास युवा 7 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं।
महत्वपूर्ण तिथियां और परीक्षा शेड्यूल
आयोग द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आज 8 सितंबर 2026 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक पोर्टल sssc.uk.gov.in पर जाकर अपना आवेदन फॉर्म 7 अक्टूबर 2026 तक जमा कर सकते हैं। यदि फॉर्म भरते समय अभ्यर्थियों से कोई गलती हो जाती है, तो उनके लिए 12 अक्टूबर से 14 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन एप्लीकेशन करेक्शन विंडो खोली जाएगी। इस भर्ती की लिखित परीक्षा 15 नवंबर 2026 को आयोजित करवाई जाना प्रस्तावित है।
शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा
शैक्षणिक योग्यता: अभ्यर्थी ने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से इंटरमीडिएट (12वीं) की परीक्षा पास की हो। पदों की आवश्यकता के अनुसार अभ्यर्थियों के पास कंप्यूटर पर हिंदी टाइपिंग में न्यूनतम 4000 की-डिप्रेशन प्रति घंटा और एमएस ऑफिस की बेसिक नॉलेज होनी अनिवार्य है।
आयु सीमा: उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 या 21 वर्ष पदानुसार तथा अधिकतम आयु 42 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आयु की गणना 1 जुलाई 2026 के आधार पर की जाएगी। राज्य सरकार के नियमों के अनुसार आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी गई है।
आवेदन शुल्क
आवेदन फॉर्म जमा करने के लिए अनारक्षित (General) और अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) श्रेणी के अभ्यर्थियों को 300 रुपये का शुल्क देना होगा। जबकि अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), ईडब्ल्यूएस (EWS) और दिव्यांग (Divyang) अभ्यर्थियों के लिए शुल्क 150 रुपये तय किया गया है। राज्य के अनाथ अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क से पूरी तरह छूट दी गई है।
आवेदन कैसे करें?
- सबसे पहले यूकेएसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर दिए गए ‘Group C Inter Level Recruitment 2026’ वाले ऑनलाइन अप्लाई लिंक पर क्लिक करें।
- नया रजिस्ट्रेशन करें और मांगी गई सभी व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी ध्यान से दर्ज करें।
- आवश्यक डॉक्यूमेंट और फोटो अपलोड करने के बाद अपनी श्रेणी के अनुसार ऑनलाइन आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- फॉर्म का फाइनल सबमिशन करें और भविष्य के लिए इसका एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.