देश के टॉप मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट (IIMs) में MBA दाखिले के लिए आयोजित होने वाली CAT 2026 परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 15 सितंबर 2026 नजदीक है। जल्दी अप्लाई करें।
परीक्षा की तिथि और महत्वपूर्ण समय-सीमा
IIM इंदौर द्वारा जारी आधिकारिक शेड्यूल के अनुसार, CAT 2026 की कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) 29 नवंबर 2026 रविवार को देश के लगभग 170 शहरों में आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा तीन अलग-अलग सत्रों में पूरी होगी। जो उम्मीदवार सफलतापूर्वक रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करेंगे, उनके एडमिट कार्ड 4 नवंबर 2026 से डाउनलोड के लिए उपलब्ध करा दिए जाएंगे।
पात्रता और शैक्षणिक मानदंड
शैक्षणिक योग्यता: उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से न्यूनतम 50% अंकों के साथ ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणियों SC, ST और PwD के अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम अंक 45% निर्धारित किए गए हैं।
फाइनल ईयर के छात्र: जो विद्यार्थी वर्तमान में अपनी ग्रेजुएशन के फाइनल ईयर की परीक्षा में शामिल हो रहे हैं या रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं, वे भी कैट 2026 के लिए आवेदन करने के पात्र हैं।
आयु सीमा: कैट परीक्षा में शामिल होने के लिए कोई अधिकतम आयु सीमा तय नहीं की गई है।
आवेदन शुल्क की डिटेल्स
सामान्य, ईडब्ल्यूएस और नॉन-क्रीमी लेयर ओबीसी (NC-OBC): 2,700 रुपये
अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और दिव्यांग (PwD) वर्ग: 1,350 रुपये
शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड या नेट बैंकिंग द्वारा किया जा सकता है।
भारत के टॉप 10 मैनेजमेंट इंस्टीटयूट की लिस्ट
- आईआईएम अहमदाबाद
2. आईआईएम बैंगलोर
3. आईआईएम कोझिकोड
4. आईआईटी दिल्ली – प्रबंधन अध्ययन विभाग (IIT Delhi)
5. आईआईएम लखनऊ
6. आईआईएम मुंबई
7. आईआईएम कलकत्ता
8. आईआईएम इंदौर
9. मैनेजमेंट डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट – एमडीआई, गुरुग्राम (MDI)
10. एक्सएलआरआई – जेवियर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट, जमशेदपुर (XLRI)
आवेदन करने की आसान प्रक्रिया
- अभ्यर्थी आधिकारिक पोर्टल iimcat.ac.in पर जाएं। होमपेज पर ‘New Candidate Registration’ बटन पर क्लिक करें।
- अपना नाम, जन्मतिथि, ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर दर्ज कर ओटीपी (OTP) जेनरेट करें।
- लॉगिन क्रेडेंशियल मिलने के बाद आवेदन फॉर्म में अपनी शैक्षणिक योग्यता, वर्क एक्सपीरियंस और शहर की प्राथमिकता भरें।
- अपनी फोटो, सिग्नेचर व श्रेणी प्रमाण पत्र स्कैन करके अपलोड करें और फीस का भुगतान कर सबमिट करें।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.