प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्तर के शिक्षकों एवं विशेष शिक्षकों के लिए यूपी स्पेशल टीईटी 2026 का नोटिफिकेशन जारी किया है। 4 अक्टूबर तक आवेदन करें, परीक्षा 3 नवंबर को आयोजित होगी।
कौन-कौन से शिक्षक हैं इस परीक्षा के पात्र?
विभाग के नोटिस के अनुसार, प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्तर पर कार्यरत इन श्रेणियों के शिक्षक इस विशेष टीईटी परीक्षा में भाग लेने के पात्र होंगे।
प्राथमिक स्तर (कक्षा 1 से 5): उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित विद्यालयों, स्थानीय निकायों, राज्य सरकार/बेसिक शिक्षा परिषद से मान्यता प्राप्त या सहायता प्राप्त स्कूलों में कार्यरत शिक्षक तथा प्राथमिक स्तर के विशेष शिक्षक।
उच्च प्राथमिक स्तर (कक्षा 6 से 8): बेसिक शिक्षा परिषद या माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित, सम्बद्धता/मान्यता प्राप्त एवं सहायता प्राप्त विद्यालयों के शिक्षक तथा उच्च प्राथमिक स्तर के विशेष शिक्षक।
महत्वपूर्ण तिथियां
आयोग द्वारा स्पेशल टीईटी 2026 से जुड़ी सभी प्रमुख तिथियों की घोषणा कर दी गई है-
नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि: 03 सितंबर 2026
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन (OTR) व आवेदन प्रारंभ: 05 सितंबर 2026
ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि: 04 अक्टूबर 2026
आवेदन पत्र में संशोधन की अंतिम तिथि: 08 अक्टूबर 2026
परीक्षा की तिथि: 03 नवंबर 2026
किन्हें परीक्षा देने की आवश्यकता नहीं है?
विभाग ने नोटिस में स्थिति पूरी तरह साफ कर दिया है कि जिन अध्यापकों ने पहले ही TET या CTET परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण कर ली है, उनके लिए इस परीक्षा को दोबारा उत्तीर्ण करना अनिवार्य या आवश्यक नहीं है। हालांकि, जिन शिक्षकों ने अब तक TET या CTET पास नहीं किया है, उन्हें इस नोटिस के तहत समय रहते अनिवार्य रूप से अपना OTR रजिस्ट्रेशन कराकर परीक्षा में भाग लेना होगा। सभी पात्र शिक्षकों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम समय की तकनीकी दिक्कतों से बचने के लिए 4 अक्टूबर 2026 से पहले अपना आवेदन पोर्टल पर जाकर पूरा कर लें।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.