पीजीआईएमईआर चंडीगढ़ ने नर्सिंग ऑफिसर के 243 पदों पर सीधी भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। 10 सितंबर से उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
10 सितंबर से शुरू हो रही आवेदन प्रक्रिया
पीजीआईएमईआर प्रशासन द्वारा जारी की गई नोटिफिकेशन के अनुसार, इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन विंडों 10 सितंबर 2026 से आधिकारिक रूप से खोल दी जाएगी। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी संस्थान के आधिकारिक पोर्टल pgimer.edu.in पर जाकर अपना आवेदन फॉर्म जमा कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम समय में आने वाली किसी भी तकनीकी समस्या या सर्वर डाउन होने से बचने के लिए 3 अक्टूबर 2026 समय रहते अपना रजिस्ट्रेशन और फॉर्म पूरा कर लें।
शैक्षणिक योग्यता और पात्रता नियम
नर्सिंग ऑफिसर पद पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से बी.एससी (ऑनर्स) नर्सिंग / बी.एससी नर्सिंग की डिग्री होना अनिवार्य है। इसके अलावा, जिन उम्मीदवारों ने जीएनएम का डिप्लोमा पूरा किया है और उनके पास कार्य अनुभव है, वे भी इस भर्ती प्रक्रिया में भाग लेने के लिए पात्र माने जाएंगे। इसके साथ ही, अभ्यर्थी का भारतीय नर्सिंग परिषद या राज्य नर्सिंग काउंसिल में एक रजिस्टर्ड नर्स और मिडवाइफ के रूप में रजिस्टर्ड होना आवश्यक है।
आयु सीमा और आवेदन शुल्क
इस भर्ती अभियान के तहत आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष निर्धारित की गई है। हालांकि, केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार आरक्षित श्रेणियों जैसे एससी, एसटी, ओबीसी और पीडब्ल्यूडी के अभ्यर्थियों को ऊपरी आयु सीमा में उचित छूट दी जाएगी।
आवेदन प्रक्रिया में शामिल होने के लिए सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के आवेदकों को 1500 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा, जबकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 800 रुपये शुल्क जमा करना होगा।
आकर्षक वेतन और चयन प्रक्रिया
पीजीआईएमईआर जैसे टॉप संस्थान में चयनित होने वाले उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग के पे-मैट्रिक्स लेवल-7 के तहत बेहद आकर्षक वेतनमान दिया जाएगा। इसके साथ ही केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार महंगाई भत्ता, मकान किराया भत्ता (HRA) और अन्य स्वास्थ्य सुविधाएं भी मिलेंगी।
उम्मीदवारों का अंतिम चयन कंप्यूटर आधारित ऑनलाइन लिखित परीक्षा (CBT) और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा। लिखित परीक्षा में नर्सिंग विषय, सामान्य ज्ञान और योग्यता से जुड़े वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएंगे।
आवेदन कैसे करें?
इच्छुक अभ्यर्थी 10 सितंबर 2026 से पीजीआईएमईआर चंडीगढ़ की आधिकारिक वेबसाइट pgimer.edu.in पर जाएं, होमपेज पर रिक्रूटमेंट सेक्शन में जाकर ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म भरें और मांगे गए सभी आवश्यक डॉक्यूमेंट को ध्यान से स्कैन करके अपलोड करें।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.