तिलक वर्मा ने कहा है कि उनका लक्ष्य अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज जीतना है। उनका मानना है कि दलीप ट्रॉफी के बाद अफगानिस्तान सीरीज के लिए मिले दो दिन में खुद को तैयार कर लेंगे।
उसके मुताबिक ढल गया था
भारत 13 सितंबर को नई दिल्ली में पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच के साथ अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज का आगाज करेगा। एक महीने से अधिक समय तक लाल गेंद से क्रिकेट खेलने के बाद सफेद गेंद के प्रारूप में बदलाव कितना चुनौतीपूर्ण होगा इस पर तिलक ने कहा, ”मैं यह नहीं कहूंगा कि यह इतना आसान है लेकिन हमारे पास अभ्यास के लिए कुछ दिन हैं। हमने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट दोनों में लाल गेंद से सफेद गेंद के प्रारूप में बदलाव किया है इसलिए यह भी वैसा ही है।”
उन्होंने कहा, ”मैं पहले भी रणजी ट्रॉफी खेल चुका हूं और उसके बाद अंतरराष्ट्रीय सफेद गेंद की सीरीज में गया। मैं उसके मुताबिक ढल गया था। इसलिए मुझे भरोसा है कि दो दिन का अभ्यास पर्याप्त होगा और उसके बाद हम अफगानिस्तान सीरीज के लिए उतर सकते हैं।”
पूर्व क्षेत्र ने बनाई मजबूत बढ़त
दक्षिण क्षेत्र के कप्तान तिलक वर्मा ने 99 रन की पारी खेली लेकिन पूर्व क्षेत्र ने दूसरी पारी में अपने कप्तान इशान किशन के 80 रन की बदौलत बुधवार को दलीप ट्रॉफी फाइनल के चौथे दिन खिताब लगभग तय कर लिया। तिलक की 211 गेंद में 99 रन की पारी के बावजूद दक्षिण क्षेत्र की टीम पूर्व क्षेत्र के पहली पारी के 708 रन के जवाब में 336 रन पर सिमट गई। पूर्व क्षेत्र ने इस तरह 372 रन की बढ़त हासिल की।
पूर्व क्षेत्र ने दक्षिण क्षेत्र को फॉलोआन नहीं देकर दूसरी पारी में स्वयं खेलने का फैसला किया और पांच विकेट पर 212 रन बनाकर अपनी कुल बढ़त को 584 रन तक पहुंचाया। दिन का खेल खत्म होने पर कुमार कुशाग्र 34 जबकि कोनेन कुरैशी 26 रन बनाकर खेल रहे थे। दोनों छठे विकेट के लिए 52 रन की अटूट साझेदारी कर चुके हैं।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.