मारुति एस-प्रेसो के कुल 8 वैरिएंट में आती है। इसके बेस-स्पेक STD (O) वैरिएंट की कीमत 3.50 लाख रुपए ही रहेगी। जबकि LXi (O) MT और VXi+ (O) AT के बीच के वैरिएंट की कीमत में एक बराबर 2,500 रुपए की बढ़ोतरी हुई है।
मारुति एस-प्रेसो के कुल 8 वैरिएंट में आती है। इसके बेस-स्पेक STD (O) वैरिएंट की कीमत 3.50 लाख रुपए ही रहेगी। जबकि LXi (O) MT और VXi+ (O) AT के बीच के वैरिएंट की कीमत में एक बराबर 2,500 रुपए की बढ़ोतरी हुई है। इस बढ़ोतरी के बाद इसकी नई कीमतें 3.50 लाख रुपए से 5.27 लाख रुपए के बीच हो गई हैं। टॉप-स्पेक वर्जन के फीचर्स में मैनुअल AC कंट्रोल, एंड्रॉय ऑटो और एपल कारप्ले के साथ 7-इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम, कीलेस एंट्री और पावर विंडो शामिल हैं।
मारुति एस-प्रेसो के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
एस-प्रेसो में 1.0-लीटर का पेट्रोल इंजन मिलता है। यह इंजन 68PS की पावर और 89NM का टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है। इंजन के साथ इसमें 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन स्टैंडर्ड भी है, जबकि 5-स्पीड AMT गियरबॉक्स का ऑप्शन भी है। इस इंजन के साथ सीएनजी किट का ऑप्शन भी मिलता है। सीएनजी मोड में यह इंजन 56.69PS की पावर और 82.1NM का टॉर्क जनरेट करता है। इसके साथ केवल 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स ऑप्शन मिलता है। माइलेज की बात करें तो इसके पेट्रोल MT वैरिएंट का माइलेज 24kmpl, पेट्रोल MT का माइलेज 24.76kmpl और CNG वैरिएंट का माइलेज 32.73km/kg है।
मारुति एस प्रेसो के फीचर्स की बात करें तो इसमें आपको एपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो कनेक्टिविटी वाला 7-इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, फ्रंट पावर विंडो और की-लेस एंट्री स्टेबिलिटी प्रोग्राम, हिल होल्ड असिस्ट, इलेक्ट्रिक एडजस्टेबल ORVM और केबिन में एयर फिल्टर जैसे फीचर्स देखने को मिलते हैं। हालांकि, सेफ्टी के लिए अभी इसमें डुअल एयरबैग ही मिलते हैं। कंपनी जल्द ही इसमें 6 एयरबैग स्टैंडर्ड तौर पर अपडेट करेगी।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
