अगस्त 2026 में Tata Punch पंच की कुल 21,320 यूनिट बिकीं, जो पिछले साल अगस्त में बिके 10,704 यूनिट के मुकाबले करीब दोगुनी हैं। इसकी ऐनुअल सेल में 99.2 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई।
फ्रॉन्क्स और नेक्सॉन के बीच सिर्फ 299 यूनिट का अंतर
फ्रॉन्क्स की सेल अगस्त 2025 में 12,422 यूनिट थी, जो इस साल बढ़कर 18,730 यूनिट हो गई। इस तरह इसकी सेल में 50.8 प्रतिशत की ईयर-ऑन-ईयर ग्रोथ देखी गई और सेगमेंट में इसकी हिस्सेदारी 15.4 प्रतिशत रही। नेक्सॉन की 18,431 यूनिट बिकीं, जो पिछले साल की 14,004 यूनिट के मुकाबले 31.6 प्रतिशत ज्यादा हैं। फ्रॉन्क्स और नेक्सॉन की सेल में सिर्फ 299 यूनिट का अंतर रहा। नेक्सॉन की सेगमेंट हिस्सेदारी 15.2 प्रतिशत रही।
ब्रेजा चौथे और वेन्यू पांचवें नंबर पर
मारुति सुजुकी ब्रेजा 15,288 यूनिट के साथ चौथे पोजिशन पर रही। पिछले साल अगस्त में इसकी 13,620 यूनिट बिकी थीं। इस तरह सेल में 12.2 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। हाल ही में आए ब्रेजा फेसलिफ्ट से आने वाले महीनों में इसकी बिक्री और बढ़ने की उम्मीद है। अगस्त में इसकी सेगमेंट हिस्सेदारी 12.6 प्रतिशत रही। हुंडई वेन्यू की बात करें, तो 11,365 यूनिट के साथ यह पांचवें नंबर पर रही। पिछले साल इसकी 8,109 यूनिट बिकी थीं, यानी सेल में 40.2 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। वेन्यू की इस सेगमेंट हिस्सेदारी 9.4 प्रतिशत रही।
सॉनेट और XUV 3XO की बिक्री भी बढ़ी
किआ सॉनेट 9,048 यूनिट के साथ छठे स्थान पर रही। इसकी सेल पिछले साल के 7,741 यूनिट के मुकाबले 16.9 प्रतिशत बढ़ी। सॉनेट की हिस्सेदारी 7.5 प्रतिशत रही। इसके बाद महिंद्रा XUV 3XO का नंबर आया। इसकी 8,302 यूनिट बिकीं, जबकि अगस्त 2025 में यह आंकड़ा 5,521 यूनिट था। इस तरह XUV 3XO की सेल में 50.4 प्रतिशत का इजाफा हुआ और सेगमेंट में इसकी हिस्सेदारी 6.8 प्रतिशत रही।
एक्सटर और XUV 3XO के बीच मामूली अंतर
हुंडई एक्सटर 8,157 यूनिट के साथ आठवें स्थान पर रही। यह XUV 3XO से सिर्फ 145 यूनिट पीछे रही। एक्सटर की सेल पिछले साल की 5,061 यूनिट के मुकाबले 61.2 प्रतिशत बढ़ी है। यह पंच के बाद टॉप-10 में दूसरी सबसे बड़ी ऐनुअल ग्रोथ है। एक्सटर की हिस्सेदारी 6.7 प्रतिशत रही।
काइलैक और टाइजर टॉप 10 के बॉटम में
स्कोडा काइलैक 3,590 यूनिट के साथ नौवें स्थान पर रही। पिछले साल इसकी 3,099 यूनिट बिकी थीं, यानी बिक्री में 15.8 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। इसकी सेगमेंट हिस्सेदारी 3 प्रतिशत रही। वहीं, टोयोटा टाइजर 2,863 यूनिट की सेल के साथ दसवें नंबर पर रही। अगस्त 2025 में इसकी 2,683 यूनिट बिकी थीं। इस तरह इसकी बिक्री 6.7 प्रतिशत बढ़ी और सेगमेंट में इसकी हिस्सेदारी 2.4 प्रतिशत रही।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.