मारुति सुजुकी की कारों को भारतीय ग्राहकों के बीच खूब खरीदा जाता है। हालांकि, बीते महीने यानी अगस्त, 2026 में देश की सबसे सस्ती कार मारुति सुजुकी एस-प्रेसो (Maruti Suzuki S-Presso) को निराशा हाथ लगी।
कुछ ऐसी है डिजाइन
मारुति सुजुकी एस-प्रेसो अपने माइक्रो-SUV लुक और ऊंचे स्टांस के लिए जानी जाती है। इसका डिजाइन काफी बॉक्सी है, जिसमें बोल्ड ग्रिल और ऊंचे ग्राउंड क्लीयरेंस की वजह से यह सड़क पर एक रफ-एंड-टफ फील देती है। इंटीरियर की बात करें तो इसमें मिनी कूपर जैसा सर्कुलर सेंटर कंसोल दिया गया है। इसमें डिजिटल स्पीडोमीटर और स्मार्टप्ले स्टूडियो के साथ 7-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है जो एंड्रॉइड ऑटो एंड एप्पल कारप्ले को सपोर्ट करता है।
शानदार है कार की सेफ्टी
सेफ्टी के लिए इसमें डुअल एयरबैग्स, ABS के साथ EBD, रियर पार्किंग सेंसर्स, स्पीड अलर्ट सिस्टम और सीट बेल्ट रिमाइंडर जैसे मानक फीचर्स मिलते हैं। हालांकि, इसे ग्लोबल NCAP रेटिंग में बहुत अच्छी रैंकिंग नहीं मिली है। नई यूनिट्स में इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ESP) और हिल होल्ड असिस्ट जोड़कर इसे पहले से अधिक सुरक्षित बनाया गया है। इसका हल्का ‘हार्टेक्ट’ प्लेटफॉर्म इसे शहर की सड़कों पर चलाने के लिए आसान और सुरक्षित बनाता है।
इतनी है कार की कीमत
पावरट्रेन की बात करें तो इसमें 1.0-लीटर का K10C पेट्रोल इंजन दिया गया है। यह 66bhp की पावर और 89Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह 5-स्पीड मैनुअल और AMT (AGS) गियरबॉक्स के साथ आती है। यह पेट्रोल वैरिएंट में यह लगभग 24.12 से 25.30 किमी/लीटर का माइलेज देती है। वहीं, CNG वैरिएंट में यह 32.73 किमी/किग्रा तक का माइलेज दे देती है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत भारतीय मार्केट में लगभग 3.49 लाख रुपये से शुरू होकर 5.25 लाख रुपये तक जाती है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
