बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए शेड्यूल का ऐलान कर दिया है। अक्टूबर- नवंबर में यह सीरीज खेली जाएगी। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने के बांग्लादेश को यह सीरीज जीतनी होगी।
इन तारीखों को खेले जाएंगे मुकाबले
सीरीज का शुरुआत 28 अक्टूबर से होगी। पहला टेस्ट मैच मीरपुर ढाका में खेला जाएगा। दूसरा मुकाबला 5 नवंबर से सिलहट में खेला जाएगा। यही सीरीज वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिहाज से बांग्लादेश के लिए बेहद अहम होगी। बांग्लादेश वर्तमान विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप रैंकिंग में चौथे स्थान पर है। ऑस्ट्रेलिया में हाल ही में खेली गई दो मैचों की शृंखला को उससे कमजोर समझी जा रही टीम ने 1-1 से ड्रॉ कराया है।
बांग्लादेश और वेस्टइंडीज दोनों का WTC में अब का प्रदर्शन
मौजूदा टेस्ट सीरीज में खेले गए छह टेस्ट मैचों में से बांग्लादेश ने तीन जीते हैं, दो हारे हैं और एक ड्रॉ रहा है। अन्य मैचों में पिछले साल श्रीलंका के खिलाफ 1-0 से हार और घरेलू मैदान पर पाकिस्तान के खिलाफ 2-0 से सीरीज जीत शामिल हैं। इस बीच, वेस्ट इंडीज नौ टीमों की तालिका में आठवें स्थान पर है। यह टीम पाकिस्तान से ठीक ऊपर है। पाकिस्तान के खिलाफ कैरेबियाई टीम ने मौजूदा चक्र में खेली गई दो मैचों की सीरीज में 1-1 से ड्रा कराया था। 12 टेस्ट मैचों के बाद वेस्ट इंडीज ने केवल दो टेस्ट जीते हैं, आठ हारे हैं और दो मैच ड्रॉ रहे हैं। मौजूदा दौर की शुरुआत उन्होंने लगातार पांच हार के साथ की, जिसमें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घर पर 3-0 से सीरीज हार और उसके बाद भारत के हाथों 2-0 से सीरीज हार शामिल है। वेस्टइंडीज वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में अपनी पहली जीत श्रीलंका के खिलाफ मिली। घरेलू सीरीज को वेस्टइंडीज ने 1-0 से अपने नाम किया।
बता दें कि बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज से पहले, मेहमान टीम 22 अक्टूबर से शुरू होने वाले तीन दिवसीय वार्म-अप मैच में भी खेलेगी।
बांग्लादेश बनाम वेस्टइंडीज शेड्यूल
28 अक्टूबर-1 नवंबर: पहला टेस्ट, मीरपुर
5-9 नवंबर: दूसरा टेस्ट मैच, सिलहट
बांग्लादेश ने इस वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में कई बार अप्रत्याशित प्रदर्शन किया है। कभी तो वह जिम्बाब्वे से हारकर घर आ गया और जब हाइप पर रहा तो आलम ये रहा कि ऑस्ट्रेलिया को उसके घर पर रौंदने में कामयाब रहा। वेस्टइंडीज के खिलाफ बेहतर प्रदर्शन करके पहली बार इतिहास रचने का मौका है। हालांकि, ऐसा हो पाएगा या नहीं देखना दिलचस्प होगा।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.