एशिया कप में हांगकांग के खिलाफ शतकीय पारी के बाद स्मृति मंधाना ने अपनी आईसीसी टी-20 रैंकिंग में और मजबूती हासिल की है। वे टॉप-5 में काबिज हैं। दीप्ति शर्मा ने दो स्थान की छलांग लगाई है। श्री चरणी नंबर वन पर मौजूद हैं।
दीप्ति शर्मा ने लगाए दो स्थान की छलांग
भारतीय ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने टी20 अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में दो पायदान की छलांग लगाई है। वह गेंदबाजों की रैंकिंग में अब छठे स्थान पर पहुंच गई हैं। उन्हें बल्ले और गेंद दोनों से उनके अच्छे प्रदर्शन का फायदा मिला है। हरफनमौला खिलाड़ियों की रैंकिंग में दीप्ति पांचवें स्थान पर बनी हुई हैं। एशिया कप में भारत के लिए उनके लगातार अच्छे प्रदर्शन से टीम में उनकी अहम भूमिका भी साफ होती है। यूएई की कप्तान ईशा ओझा एसोसिएट देशों की प्रमुख खिलाड़ियों में अपनी स्थिति लगातार मजबूत कर रही हैं। वह टी20 अंतरराष्ट्रीय बल्लेबाजों की रैंकिंग में 39वें स्थान पर पहुंच गई हैं, जबकि हरफनमौला खिलाड़ियों की रैंकिंग में शीर्ष 20 में जगह बनाने से वह मामूली अंतर से चूक गयी।
श्री चरणी दुनिया की नंबर वन गेंदबाज
मौजूदा समय में आईसीसी टी-20 रैंकिंग में नंबर वन टीम ऑस्ट्रेलिया है। भारत तीसरे स्थान पर है। इंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीम दूसरे स्थान पर मौजूद है। भारत की श्री चरणी गेंदबाजी रैंकिंग में नंबर वन पर बनी हुई हैं। मौजूदा समय में उनके नाम के आगे 779 रेटिंग पॉइंट्स हैं, जो दूसरे स्थान पर मौजूद सोफी के 723 रेटिंग पॉइंट्स से बहुत अधिक हैं। टॉप टेन में भारत के दो गेंदबाज दीप्ति शर्मा और श्री चरणी हैं। महिला क्रिकेट की नंबर वन ऑलराउंडर वेस्टइंडीज की हीली मैथ्यूज हैं। टॉप-10 में भारत का सिर्फ एक नाम दीर्ति शर्मा के रूप में है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.