Moto Pad 70 में मिलेगा ये खास
डिस्प्ले: Moto Pad 70 में 12.1-इंच 2.5K डिस्प्ले दी गई है, जो 800 निट्स HBM ब्राइटनेस और 96% DCI-P3 कलर गैमट को सपोर्ट करती है। बड़ी स्क्रीन पर मूवी देखना, पढ़ाई करना, नोट्स बनाना और मल्टीटास्किंग करना आसान होगा। कंपनी का दावा है कि यह अपने सेगमेंट के सबसे हल्के और सबसे पतले टैबलेट्स में से एक है। इसका वजन 530 ग्राम है और मोटाई सिर्फ 6.29mm है।
Moto Pen: इस टैबलेट के साथ बॉक्स में Moto Pen भी मिलेगा। यह 4096 प्रेशर लेवल, Tilt Detection और Palm Rejection जैसे फीचर्स को सपोर्ट करता है, जिससे नोट्स लिखना और ड्रॉइंग करना आसान हो जाता है। इसके अलावा AI Rewrite, AI Summary और AI Continue Writing जैसे AI टूल्स भी दिए गए हैं। Google Gemini और Circle to Search का सपोर्ट भी मिलेगा।
प्रोसेसर: Moto Pad 70 में MediaTek Dimensity 6400 प्रोसेसर दिया गया है, जो 5G कनेक्टिविटी को सपोर्ट करता है। टैबलेट Android 16 पर चलेगा और कंपनी ने Android 18 तक OS अपडेट तथा 2030 तक सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया है।
बैटरी और चार्जिंग: Moto Pad 70 में 10200mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। इसके साथ 68W TurboPower फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है।
ऑडियो और अन्य फीचर्स: टैबलेट में Quad Speakers और Dolby Atmos का सपोर्ट मिलेगा, जिससे मूवी देखने और म्यूजिक सुनने का अनुभव बेहतर होगा। इसके अलावा Moto Folio Keyboard, Magnetic Snap-on, Pogo Pin Connector और Smart Connect जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। Smart Connect की मदद से फोन, टैबलेट और PC के बीच फाइल शेयरिंग और मल्टी-डिवाइस कनेक्टिविटी आसान होगी।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.