डेटा ही डेटा
वैसे तो इस प्लान में ग्राहकों को डेली 2.5GB डेटा मिलता है, यानी पूरे 365 दिनों के वैलिडिटी पीरियड में ग्राहकों को 912.5GB डेटा मिलता है। यह 4G डेटा है और डेली डेटा लिमिट समाप्त हो जाने के बाद इंटरनेट स्पीड घटकर 64Kbps रह जाएगी। इस प्लान में अनलिमिटेड 5G डेटा ऑफर भी शामिल है, अगर आपके क्षेत्र में एयरटेल का 5G नेटवर्क मौजूद है और आप 5G फोन चला रहे हैं, जो मुफ्त में जितना मर्जी उतना 5G डेटा इस्तेमाल कर सकते हैं। इन सब के अलावा, कंपनी अब 150GB बल्क डेटा भी ऑफर कर रही है। (नोट- ध्यान रहे कि बल्क डेटा ऑफर केवल लिमिटेड समय के लिए ही मिल रहा है।)
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.