ऑटोमैटिक कारों की मांग तेजी से बढ़ रही है। ऐसे में अगर आप भी एक ऑटोमैटिक कार खरीदने की सोच रहे हैं और आपका बजट 9 लाख तक है, तो हम आपको कुछ बेस्ट ऑप्शन के बारे में बता रहे हैं।
Maruti Swift
इस लिस्ट में पहला नाम मारुति सुजुकी स्विफ्ट का है। यह कार लंबे समय से भारतीय ग्राहकों के बीच काफी पॉप्युलर है और कंपनी का बड़ा सर्विस नेटवर्क ओनरशिप एक्सपीरियंस को टेंशन फ्री बनाता है। स्विफ्ट में 1.2-लीटर, 3-सिलेंडर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 80hp की पावर और 111.7Nm का टॉर्क देता है। इसका माइलेज 24.8kmpl तक बताया गया है। पेट्रोल AMT वेरिएंट की शुरुआती ऑन-रोड कीमत 8.39 लाख रुपये है। जबकि, इसके टॉप ZXi Plus ड्यूल टोन की कीमत 10.44 लाख रुपये तक जाती है।
Hyundai Exter
अगर आपको हैचबैक की जगह छोटी एसयूवी पसंद है, तो हुंडई एक्सटर अच्छा ऑप्शन हो सकती है। इसमें 1.2-लीटर, 4-सिलेंडर पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 82hp और 114Nm का टॉर्क देता है। AMT के साथ इसके HX3 वेरिएंट की मुंबई में ऑन-रोड कीमत 8.24 लाख रुपये से शुरू होती है। हालांकि, शुरुआती वेरिएंट में फीचर्स कुछ दूसरे ऑप्शन्स के मुकाबले कम मिलते हैं।
Renault Kiger
रेनो काइगर भी 9 लाख रुपये के बजट में एक बेहतरीन ऑप्शन है। इसमें 1.0-लीटर, 3-सिलेंडर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 71hp और 96Nm का टॉर्क देता है। कार में 205mm का ग्राउंड क्लीयरेंस और 405 लीटर का बड़ा बूट मिलता है। इसके अलावा ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, पीछे AC वेंट और PM2.5 एयर प्यूरीफायर जैसे फीचर्स भी मिलते हैं। AMT वेरिएंट की शुरुआती ऑन-रोड कीमत 8.17 लाख रुपये है। हालांकि, रेनो का सर्विस नेटवर्क मारुति और हुंडई जितना बड़ा नहीं है।
Maruti Baleno
मारुति बलेनो इस लिस्ट की सबसे प्रीमियम हैचबैक में से एक है। इसमें बड़ा केबिन और कई प्रीमियम फीचर्स मिलते हैं। 2026 अपडेट के बाद इसमें वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, लेदरेट सीट, ठंडा होने वाला वायरलेस फोन चार्जर, Level 2 ADAS और वायरलेस Android Auto के साथ Apple CarPlay जैसे फीचर्स मिलते हैं। पेट्रोल AMT वेरिएंट की मुंबई में ऑन-रोड कीमत 8.81 लाख रुपये से शुरू होती है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
