होंडा अपनी दो नई एसयूवी लाने की तैयारी कर रही है। इनमें एक ICE और एक फुली इलेक्ट्रिक एसयूवी है। इनकी टक्कर हुंडई क्रेटा और मारुति ई विटारा जैसी पॉप्युलर SUVs से होगी। आइए जानते हैं होंडा की इन अपकमिंग एसयूवी के बारे में।
होंडा एलिवेट फेसलिफ्ट की जल्द होगी एंट्री
होंडा एलिवेट फेसलिफ्ट को कंपनी आने वाले महीनों में भारतीय बाजार में उतार सकती है। इसकी टेस्टिंग भारत के साथ जापान में भी की जा रही है। फेसलिफ्ट मॉडल में बड़े मेकैनिकल बदलाव की उम्मीद नहीं है, लेकिन डिजाइन और फीचर्स में कई अपडेट मिल सकते हैं। इसमें नई डिजाइन की ग्रिल, रिवाइज्ड बंपर, अपडेटेड हेडलैंप ग्राफिक्स और नया लोअर एयर इनटेक दिया जा सकता है। इसके अलावा नए डिजाइन के 17-इंच अलॉय व्हील भी मिल सकते हैं। नई एलिवेट के केबिन में सीट्स और इंटीरियर ट्रिम में बदलाव देखने को मिल सकता है।
होंडा इसमें ऐसे फीचर्स जोड़ सकती है, जो इस सेगमेंट की कई दूसरी एसयूवी में पहले से मिल रहे हैं। इनमें इलेक्ट्रिक ड्राइवर सीट, आगे की दोनों सीट्स में वेंटिलेशन, पैनोरमिक सनरूफ और USB Type-C पोर्ट शामिल हो सकते हैं। मौजूदा 1.5-लीटर 4-सिलेंडर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन को बरकरार रखा जाएगा। यह इंजन 119hp की पावर और 145Nm का टॉर्क देता है। इसमें 6-स्पीड मैनुअल और CVT गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलेगा और पावर फ्रंट व्हील्स तक जाएगी।
होंडा 0 Alpha EV भी जल्द होगी लॉन्च
होंडा अगले साल की शुरुआत में भारत में अपनी पहली फुली इलेक्ट्रिक कार 0 Alpha लॉन्च कर सकती है। यह एक इलेक्ट्रिक एसयूवी होगी और इसका डिजाइन कंपनी के 0 SUV कॉन्सेप्ट से इंस्पायर्ड होगा। भारत में इसका मुकाबला Maruti e Vitara, Toyota Urban Cruiser Ebella, Hyundai Creta Electric और Mahindra XUV400 जैसी इलेक्ट्रिक एसयूवी से होगा। होंडा 0 Alpha का प्रोडक्शन राजस्थान के टपुकड़ा के कंपनी के प्लांट में किया जाएगा। कंपनी इसमें LFP टेक्नोलॉजी वाली दो अलग-अलग बैटरी का ऑप्शन दे सकती है। रिपोर्ट के मुताबिक दोनों बैटरी के सेल इंडोनेशिया के CATL प्लांट से इंपोर्ट किए जाएंगे। हालांकि, होंडा ने अभी इसकी बैटरी कैपेसिटी, रेंज, मोटर की पावर और कीमत की ऑफिशियल जानकारी नहीं दी है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
