वैभव सूर्यवंशी टी20 इंटरनेशनल में प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीतने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं। जिम्बाब्वे के खिलाफ तीसरे टी20 में 81 रनों की पारी खेल उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की।
वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास
वैभव सूर्यवंशी ने इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में डेब्यू कर इतिहास रचा था। वह भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने थे। हालांकि उनके लिए वह सीरीज अच्छी नहीं रही थी। तीन मैचों में 42 रन बनाने के बाद उन्हें ड्रॉप कर दिया गया था। हालांकि उस सीरीज की सारी कसर वैभव ने जिम्बाब्वे के खिलाफ निकाली। तीन मैचों में 2 फिफ्टी के साथ उन्होंने सीरीज में सबसे अधिक 151 रन बनाए। उन्हें तीसरे टी20 में प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड के साथ प्लेयर ऑफ द सीरीज के अवॉर्ड से भी नवाजा गया।
15 साल 121 दिन की उम्र में इन दो अवॉर्ड्स को जीतने वाले वैभव सूर्यवंशी सबसे युवा खिलाड़ी बने। टेस्ट और वनडे में भी अगर वैभव सूर्यवंशी को मौका मिलता है तो वह सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ इतिहास रच सकते हैं।
वैभव सूर्यवंशी की नजरें सचिन तेंदुलकर के टेस्ट और वनडे रिकॉर्ड्स पर
अब वैभव सूर्यवंशी की नजरें सचिन तेंदुलकर के टेस्ट और वनडे रिकॉर्ड्स पर होगी। सचिन तेंदुलकर इन दोनों फॉर्मेट में भारत के लिए प्लेयर ऑफ द मैच जीतने वाले अभी तक सबसे युवा खिलाड़ी हैं। 17 साल की उम्र में मास्टर ब्लास्टर ने यह कमाल किया था। वैभव सूर्यवंशी के पास अभी 2 साल का समय है, अगर गौतम गंभीर और अजीत अगरकर की जोड़ी चाहे तो वह जल्द ही इन रिकॉर्ड्स को तोड़ सकते हैं।
भारत के लिए POTM अवॉर्ड जीतने वाले सबसे युवा खिलाड़ी (पुरुष)
T20I – वैभव सूर्यवंशी (15 साल 121 दिन)*
टेस्ट – सचिन तेंदुलकर (17 साल 112 दिन)
ODI – सचिन तेंदुलकर (17 साल 225 दिन)
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.