एलोवेरा स्किन के लिए किसी वरदान से कम नहीं। ये स्किन से जुड़ी कई तरह की समस्याओं को दूर करने में सहायक है। इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट्स, एंटी-बैक्टीरियल और मॉइस्चराइजिंग गुण भरपूर मात्रा में होते हैं, जो त्वचा को गहराई से पोषण देते हैं। अब तो बाजार में एलोवेरा साबुन भी उपलब्ध हैं। लेकिन बाजार में मिलने वाले साबुन में अक्सर केमिकल और सल्फेट होते हैं, जो स्किन को ड्राई बना सकते हैं। ऐसे में आप घर पर ही हर्बल एलोवेरा सोप बना सकते हैं। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि घर पर एलोवेरा सोप कैसे तैयार कर सकते हैं।
सामग्री
- ताज़ा एलोवेरा जेल: 1/2 कप
- ग्लिसरीन या गोट मिल्क सोप बेस: 250 ग्राम
- विटामिन E कैप्सूल: 2
- नारियल तेल या बादाम तेल: 1 चम्मच
- टी ट्री एसेंशियल ऑयल: 4-5 बूंदें (
- सोप मोल्ड: (सिलिकॉन मोल्ड या प्लास्टिक का छोटा डिब्बा)
बनाने का तरीका
स्टेप 1: एलोवेरा की ताजी पत्ती को धोकर छील लें। चम्मच की मदद से जेल निकालकर मिक्सी में स्मूथ पीस लें।
स्टेप 2: सोप बेस को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। अब डबल बॉइलर की मदद से इसे हल्की आंच पर पिघलाएं।
स्टेप 3: सोप बेस पूरी तरह पिघलने के बाद गैस बंद कर दें। अब इसमें तैयार एलोवेरा जेल, नारियल तेल, विटामिन E का तेल और टी ट्री एसेंशियल ऑयल डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
स्टेप 4: तैयार मिश्रण को सिलिकॉन सोप मोल्ड में डालें। अगर ऊपर झाग दिखाई दे, तो उस पर थोड़ा-सा रबिंग अल्कोहल स्प्रे कर सकते हैं।
स्टेप 5: सोप को 2 से 3 घंटे के लिए सामान्य तापमान पर या 45 मिनट के लिए फ्रिज में जमने के लिए रख दें। जब साबुन पूरी तरह सख्त हो जाए तो इसे मोल्ड से बाहर निकालें। अब आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।
एलोवेरा सोप के फायदे
नेचुरल मॉइस्चराइजिंग: ग्लिसरीन और एलोवेरा त्वचा को ड्राई होने से बचाता है और स्किन को लंबे समय तक सॉफ्ट रखता है।
ग्लोइंग स्किन: एलोवेरा सोप के नियमित इस्तेमाल से चेहरे की रंगत साफ होती है और डलनेस दूर होकर नेचुरल ग्लो आता है।
मुहांसों से राहत: इसमें मौजूद एंटी-बैक्टीरियल गुण पिंपल्स पैदा करने वाले बैक्टीरिया को खत्म करते हैं।
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.