महिला एशिया कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल आज पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा। यह मैच दुबई के इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में रात 8 बजे से शुरू होगा। मैच शुरू होने के आधे घंटे पहले यानी 7:30 बजे टॉस के लिए दोनों कप्तान मैदान पर होंगे।
महिला एशिया कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल आज पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा। यह मैच दुबई के इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में रात 8 बजे से शुरू होगा। मैच शुरू होने के आधे घंटे पहले यानी 7:30 बजे टॉस के लिए दोनों कप्तान मैदान पर होंगे। भारत पहले ही एशिया कप के फाइनल में पहुंच चुका है। सेमीफाइनल वन में इंडियन टीम ने बांग्लादेश को हराकर यह कारनामा किया। आज का मैच जो भी टीम जीतेगी वह खिताबी मुकाबले में भारत से भिड़ेगी।
पाकिस्तान की महिला टीम ने इस एशिया कप में जैसा प्रदर्शन दिखाया है उसके मद्देनजर श्रीलंका महिला टीम का पलड़ा भारी नजर आता है। फिर भी क्रिकेट अनिश्चितताओं का खेल है। यह मैदान पर खेला जाता है और जो आज के मुकाबले में बेहतर प्रदर्शन करेगा वह जीतेगा। पाकिस्तान के पास फातिमा सना जैसी बेहतरीन तेज गेंदबाज हैं तो वहीं श्रीलंका के पास चमारी अथापथु जैसी कमाल की बल्लेबाज। इन दोनों के बीच का कॉन्टेस्ट भी देखने लायक होगा। लाइव अपडेट और स्कोरकार्ड नीचे देखें।
PAK Vs SL LIVE Score Full Scorecard Update
पाकिस्तान और श्रीलंका दोनों टीमों का स्क्वॉड
पाकिस्तान महिला टीम: मुनीबा अली (विकेटकीपर), शावाल जुल्फिकार, गुल फिरोजा, आयशा जफर, सदफ शमास, फातिमा सना (कप्तान), एमान फातिमा, तूबा हसन, उम्म-ए-हानी, नशरा संधू, सादिया इकबाल, सायरा जबीन, मोमिना रियासत, इमान नसीर, वहीदा अख्तर।
श्रीलंका महिला टीम: इमेशा दुलानी, चमारी अथापथु (कप्तान), संजना कविंदी, विशमी गुणरत्ने, हर्षिता समरविक्रमा, कविशा दिलहारी, नीलाक्षिका सिल्वा, कौशानी नुथ्यांगना (विकेटकीपर), सुगंधिका कुमारी, चेतना विमुक्ति, चामुदी प्रबोदा, मिताली अयोध्या, काव्या कविंदी, देवमी विहंगा, हासिनी परेरा।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.