अजिंक्य रहाणे चाहते हैं कि अफगानिस्तान टी20 सीरीज में भारत को वैभव सूर्यवंशी को ड्रॉप करना चाहिए। उन्होंने संजू सैमसन को दोबारा मौका देने के लिए कहा है।
संजू को मौका मिलना चाहिए
वैभव सूर्यवंशी डेब्यू करने के बाद से लगातार टी20 टीम का हिस्सा बन रहे हैं। उन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ भी दमदार पारियां खेली थी और सभी मुकाबले खेले थे। अजिंक्य रहाणे ने कहा है कि वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन से बाहर रखना चाहिए और संजू सैमसन को अफगानिस्तान सीरीज में मौका मिलना चाहिए। उनका मानना है कि संजू को अभिषेक शर्मा के साथ पारी की शुरुआत करने के लिए एक बार और मौका मिलना चाहिए। टी20 विश्व कप 2026 के बाद से भारत अपने टॉप ऑर्डर में बदलाव करता रहा है। सैमसन, अभिषेक और ईशान की तिकड़ी ने टीम के लिए काफी अच्छा किया है। सैमसन को यूके दौरे पर लगातार तीन मैचों में खराब प्रदर्शन के कारण ड्रॉप कर दिया गया था। जिसके बाद वैभव को मौका मिला लेकिन आखिरी टी20 मैच में सैमसन की वापसी हुई थी।
वैभव को आगे मौके मिलेंगे
अजिंक्य रहाणे ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, ”मुझे लगता है कि जिस टॉप-3 ने विश्व कप में खेला था, उसे ही टॉप-3 में रहना चाहिए। सैमसन ने अच्छा किया, उसके बाद उन्हें ड्रॉप कर दिया गया। शायद दो या तीन खराब पारियां, लेकिन उसके बाद वो ड्रॉप हुए। लेकिन मैं चाहता हूं कि सैमसन को दोबारा मौका मिले। अभिषेक शर्मा और ईशान किशन, जिन्होंने हमारे लिए अच्छा किया है, उन्हें मौका मिलना चाहिए। सूर्यवंशी को मौका मिलेगा। उसका समय आएगा। लेकिन अभी के लिए मुझे लगता है कि टॉप-3 में संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा और ईशान किशन होने चाहिए। जिन्होंने विश्व कप में अच्छा योगदान दिया था।”
अफगानिस्तान इस तीन मैच की सीरीज में भारत की मेजबानी कर रहा है। सभी मुकाबले दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में 13, 15 और 17 सितंबर को खेले जाने हैं। तेज गेंदबाज यश ठाकुर को अफगानिस्तान सीरीज और एशियाई खेलों के लिये चोटिल हर्षित राणा की जगह भारतीय टी20 टीम में शामिल किया गया है, जबकि तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को फिट घोषित कर दिया गया है।
अफगानिस्तान सीरीज के लिए टीम-
श्रेयस अय्यर (कप्तान ), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन, ईशान किशन, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, नीतिश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, वरूण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, यश ठाकुर ।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.