किस दिन है रिकॉर्ड डेट (Gujarat Alkalies and Chemicals dividend record date)
Gujarat Alkalies and Chemicals Limited ने शेयर बाजारों को दी जानकारी में बताया है कि एक शेयर पर योग्य निवेशकों को 17.70 रुपये का डिविडेंड दिया जाएगा। इस डिविडेंड के लिए कंपनी ने 18 सितंबर की तारीख को रिकॉर्ड डेट घोषित किया है। यानी जिन निवेशकों को नाम कंपनी के रिकॉर्ड बुक में इस दिन रहेगा उन्हें डिविडेंड का लाभ मिलेगा।
पिछले साल भी कंपनी के शेयर एक्स-डिविडेंड ट्रेड किए थे। तब कंपनी ने एक शेयर पर 15.80 रुपये का डिविडेंड दिया था। 2024 में कंपनी हर शेयर पर योग्य निवेशकों को 13.85 रुपये का डिविडेंड दिया था। बता दें, बीते कुछ सालों में कंपनी ने सबसे अधिक डिविडेंड 2023 में बांटा था। तब एक शेयर पर 23.55 रुपये का डिविडेंड पीएसयू ने दिया था। इस कंपनी ने अबतक एक बार भी निवेशकों को बोनस शेयर नहीं दिया है।
शेयरों का प्रदर्शन कैसा है? (Gujarat Alkalies and Chemicals Limited)
शुक्रवार को बाजार के बंद होने के समय पर स्टॉक की कीमत 1 प्रतिशत से अधिक की गिरावट के साथ 705.60 रुपये था। बीते एक महीने में कंपनी के शेयरों की कीमतों में 4.24 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। वहीं, 3 महीने में पीएसयू के शेयरों का दाम 14 प्रतिशत बढ़ा है। एक साल में इस स्टॉक की वजह से पोजीशनल निवेशकों को 16 प्रतिशत का रिटर्न मिल चुका है। जोकि सेंसेक्स इंडेक्स 8.30 प्रतिशत की गिरावट की तुलना में काफी अधिक है।
भले ही बीता एक साल निवेशकों के लिए अच्छा रहा है। इसके बाद भी दो साल में स्टॉक का दाम 12 प्रतिशत गिरा है। तीन साल में 4.60 प्रतिशत का नुकसान हुआ था। बता दें, 5 साल में कंपनी के शेयरों का दाम 51 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। वहीं, 10 साल में स्टॉक की कीमतों में 116 प्रतिशत की उछाल इस पीएसयू के शेयरों ने दर्ज किया है। जोकि सेंसेक्स इंडेक्स के 159 प्रतिशत की रिटर्न की तुलना की काफी कम है।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.