मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में सब-इंस्पेक्टर और सूबेदार के 507 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। ग्रेजुएशन पास उम्मीदवार 23 सितंबर 2026 तक esb.mp.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन की महत्वपूर्ण तिथियां
इस भर्ती प्रक्रिया के लिए ऑनलाइन आवेदन 9 सितंबर 2026 से शुरू हो चुके हैं। उम्मीदवार 23 सितंबर 2026 तक अपना रजिस्ट्रेशन और फॉर्म सबमिट कर सकते हैं। यदि फॉर्म भरते समय कोई गलती हो जाती है, तो आवेदन में संशोधन करने के लिए 28 सितंबर 2026 तक का समय दिया गया है। वहीं लिखित परीक्षा का आयोजन 28 अक्टूबर 2026 से शुरू होने की संभावना है।
पदों की डिटेल्स (कुल 507 पद)
सूबेदार: 81 पद
सब-इंस्पेक्टर (जिला पुलिस बल – DEF): 312 पद
सब-इंस्पेक्टर (विशेष सशस्त्र बल – SAF): 69 पद
सब-इंस्पेक्टर (फिंगर प्रिंट) – तकनीकी: 22 पद
सब-इंस्पेक्टर (आर्म्स) – तकनीकी: 10 पद
सब-इंस्पेक्टर (फोटो) – तकनीकी: 9 पद
सब-इंस्पेक्टर (क्यूडी) – तकनीकी: 4 पद
शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा
नॉन-टेक्निकल पदों जैसे सूबेदार, एसआई (जिला पुलिस बल) और एसआई (विशेष सशस्त्र बल) के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएसन पास होना अनिवार्य है।
टेक्निकल पदों के लिए अलग-अलग योग्यताएं तय की गई हैं। जैसे— एसआई (आर्म्स) के लिए मैकेनिकल इंजीनियरिंग में 3 साल का डिप्लोमा होना चाहिए। वहीं, एसआई (फोटो, फिंगर प्रिंट और क्यूडी) पदों के लिए फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथमेटिक्स (PCM) विषय के साथ ग्रेजुएशन की डिग्री होना आवश्यक है।
आयु सीमा की गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी। अनारक्षित (General) वर्ग के पुरुषों के लिए अधिकतम आयु सीमा 33 वर्ष रखी गई है। वहीं, मध्य प्रदेश के आरक्षित वर्ग SC, ST, OBC, EWS और सभी वर्ग की महिला अभ्यर्थियों के लिए अधिकतम आयु सीमा 38 वर्ष तय की गई है।
आवेदन शुल्क
सामान्य वर्ग (General) और मध्य प्रदेश से बाहर के अन्य राज्यों के अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा शुल्क 500 रुपये रखा गया है। मध्य प्रदेश के मूल निवासी SC, ST, OBC और EWS उम्मीदवारों के लिए परीक्षा शुल्क 250 रुपये है। इसके अलावा, कियोस्क के माध्यम से आवेदन करने पर 60 रुपये का पोर्टल शुल्क अलग से देना होगा।
कैसे करें आवेदन?
- सबसे पहले मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं।
2. होमपेज पर “Online Form – Subedar & Sub-Inspector Recruitment Test 2026” लिंक पर क्लिक करें।
3. नए पेज पर अपनी बेसिक जानकारी दर्ज करके प्रोफाइल रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
4. रजिस्ट्रेशन के बाद लॉग इन कर अपनी शैक्षणिक योग्यता, फोटो, सिग्नेचर अपलोड करें।
5. अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म को अंतिम रूप से सबमिट कर दें।
6. भविष्य के लिए भरे गए फॉर्म का एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.