ISRO Vacancy 2026: इसरो ने असिस्टेंट, यूडीसी और स्टेनोग्राफर के 244 पदों पर भर्ती निकाली है। ग्रेजुएट्स अभ्यर्थी 16 अगस्त 2026 तक isro.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं।
विभिन्न पदों की डिटेल्स
इसरो द्वारा जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक कुल 244 पदों को इन श्रेणियों में बांटा गया है:
असिस्टेंट: 113 पद
जूनियर पर्सनल असिस्टेंट (JPA): 81 पद
अपर डिवीजन क्लर्क (UDC): 22 पद
स्टेनोग्राफर : 10 पद
असिस्टेंट (अन्य विभाग): 17 पद
जूनियर पर्सनल असिस्टेंट (अन्य विभाग): 1 पद
पात्रता एवं शैक्षणिक योग्यता
शैक्षणिक योग्यता: मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से न्यूनतम 60% अंक या 10-पॉइंट स्केल पर 6.32 CGPA के साथ किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएशन की डिग्री अनिवार्य है।
टेक्निकल स्किल: कंप्यूटर की नॉलेज होना आवश्यक है। इसके अलावा, जूनियर पर्सनल असिस्टेंट और स्टेनोग्राफर पदों के लिए अंग्रेजी स्टेनोग्राफी में न्यूनतम 60 शब्द प्रति मिनट (wpm) की स्पीड होना अनिवार्य है।
आयु सीमा: आवेदकों की आयु 18 से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए। अधिकतम आयु की गणना 16 अगस्त 2026 के आधार पर होगी। नियमानुसार ओबीसी वर्ग को 3 वर्ष और एससी/एसटी उम्मीदवारों को 5 वर्ष की छूट मिलेगी।
चयन प्रक्रिया और परीक्षा पैटर्न
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा (CBT) और स्किल टेस्ट के आधार पर होगा।
लिखित परीक्षा: 150 मिनट (ढाई घंटे) की ऑब्जेक्टिव परीक्षा होगी, जिसमें सामान्य अंग्रेजी, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड, रीजनिंग और जनरल नॉलेज के प्रश्न पूछे जाएंगे।
स्किल टेस्ट: लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को कंप्यूटर लिटरेसी टेस्ट और स्टेनोग्राफी टेस्ट (केवल JPA/Steno के लिए) देना होगा।
आवेदन शुल्क और आवेदन कैसे करें?
सभी अभ्यर्थियों को शुरुआत में 500 रुपये का प्रोसेसिंग शुल्क देना होगा। हालांकि, लिखित परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को 400 रुपये वापस कर दिए जाएंगे, यानी आवेदन शुल्क मात्र 100 रुपये ही लागू होगा।
इच्छुक अभ्यर्थी इसरो की आधिकारिक वेबसाइट isro.gov.in पर जाएं, करियर सेक्शन में ‘ISRO ICRB Recruitment 2026’ लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन कर आवश्यक दस्तावेज और फोटो-सिग्नेचर अपलोड करें तथा 16 अगस्त 2026 से पहले आवेदन पूरा कर लें।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.