ICAI Mock Test Schedule 2026: आईसीएआई ने सीए फाइनल नवंबर 2026 परीक्षा के लिए सीरीज-1 मॉक टेस्ट का शेड्यूल जारी कर दिया है। टेस्ट सीरीज 9 सितंबर से शुरू होगी।
मॉक टेस्ट का समय और मोड
आईसीएआई द्वारा यह मॉक टेस्ट सीरीज फिजिकल यानी ऑफलाइन मोड और वर्चुअल ऑनलाइन मोड दोनों ही माध्यमों से आयोजित की जाएगी। मॉक टेस्ट 9 सितंबर से शुरू होकर निर्धारित तिथियों में आयोजित किए जाएंगे। सभी पेपर दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक 3 घंटे की अवधि के लिए आयोजित किए जाएंगे।
फिजिकल मोड: जो छात्र ऑफलाइन मोड में परीक्षा देना चाहते हैं, वे अपने संबंधित क्षेत्रों की आईसीएआई की क्षेत्रीय शाखाओं में जाकर टेस्ट में शामिल हो सकते हैं। दूर-दराज के छात्र घर बैठे आईसीएआई के बोर्ड ऑफ स्टडीज (BoS) नॉलेज पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन प्रश्नों को डाउनलोड करके प्रैक्टिस कर सकते हैं।
आंसर-की और मूल्यांकन
आईसीएआई प्रत्येक विषय का मॉक टेस्ट समाप्त होने के अगले 48 घंटों के भीतर BoS नॉलेज पोर्टल पर संबंधित प्रश्नपत्र की आंसर-की अपलोड कर देगा। जो छात्र फिजिकल मोड में क्षेत्रीय शाखाओं में जाकर परीक्षा देंगे, उनकी आंसर शीट का मूल्यांकन आईसीएआई द्वारा किया जाएगा। वहीं ऑनलाइन अभ्यास करने वाले छात्र आंसर-की की मदद से खुद अपने उत्तरों को चेक कर सकते हैं, जिससे उन्हें अपनी गलतियों और कमजोरियों को सुधारने में आसानी होगी।
अभ्यर्थी मॉक टेस्ट पेपर्स कैसे एक्सेस करें?
- सबसे पहले आईसीएआई के आधिकारिक पोर्टल icai.org पर जाएं।
2. होमपेज पर मौजूद ‘BoS Knowledge Portal’ पर क्लिक करें।
3. सीए फाइनल सेक्शन का चयन करें और ‘Mock Test Papers’ लिंक पर जाएं।
4. निर्धारित तिथियों पर दोपहर 1:30 बजे के बाद प्रश्नपत्र की पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध हो जाएगी।
सीए छात्रों के लिए मॉक टेस्ट क्यों है जरूरी?
सीए फाइनल जैसी चुनौतीपूर्ण परीक्षा में सफलता पाने के लिए केवल विषय का ज्ञान होना ही काफी नहीं है, बल्कि 3 घंटे के भीतर पूरे पेपर को सही तरीके से हल करना सबसे बड़ी चुनौती होती है। आईसीएआई का यह मॉक टेस्ट छात्रों को परीक्षा जैसा माहौल प्रदान करता है, जिससे उनका परीक्षा का डर दूर होता है और वे मुख्य परीक्षा के लिए तैयार हो जाते हैं।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.