डेविड मिलर ने कहा है कि वह अपने करियर के आखिरी पड़ाव में विश्व कप ट्रॉफी जीतना चाहता हैं। अगला वनडे विश्व कप दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में खेला जाएगा।
ट्रॉफी जीतना चाहता हूं
सीमित ओवरों के क्रिकेट के विशेषज्ञ मिलर ने जियो स्टार से कहा, ”मैं 2027 विश्व कप के लिए बहुत उत्सुक हूं। मेरे लिए, यह एक ऐसा लक्ष्य है जिसे मैं हासिल करना चाहता हूं। मैं अपने करियर के आखिर में एक ट्रॉफी जीतना चाहता हूं।” दक्षिण अफ्रीका की तरफ से 178 वनडे खेल चुके मिलर ने कहा, ”इसलिए, मेरे लिए यह एक लक्ष्य है कि मैं उस विश्व कप टीम का हिस्सा बनना चाहूंगा। यह ऐसी चीज नहीं है जिसकी कोई गारंटी हो, इसलिए मैं टीम में अपनी जगह बनाए रखने और अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देने पर ध्यान केंद्रित करूंगा।”
उन्होंने कहा, ”निश्चित रूप से अपने प्रशंसकों के सामने, अपने घरेलू मैदान पर और उस जगह पर खेलना बहुत खास होगा जहां मैं इतने साल से खेलता आया हूं। इसलिए उस टीम का हिस्सा बनना शानदार होगा।” मिलर ने कहा कि मध्य क्रम में बल्लेबाजी करना और अंत तक टिके रहना एक विशेष महारत है, जिसका उन्होंने अपने पूरे करियर में आनंद लिया है।
उन्होंने कहा, ”मैं अपने करियर में मध्य क्रम में खेलता रहा हूं। मैंने मैचों को समाप्त करके अपना करियर बनाया है, यह कुछ ऐसा है जिस पर मुझे सबसे ज्यादा गर्व है। यह कुछ ऐसा है जिसे हासिल करने और उसमें महारत हासिल करने में काफी समय लगता है।”
वनडे सीरीज पर खतरा
दक्षिण अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर जोंटी रोड्स ने कहा है कि भविष्य में द्विपक्षीय वनडे सीरीज की संख्या कम हो सकती है लेकिन 50 ओवर के प्रारूप के बिना क्रिकेट की कल्पना करना मुश्किल है। रोड्स का मानना है कि प्रारूप चाहे कोई भी हो प्रशंसक अपनी टीम का समर्थन करने के लिए मैदान पर आते रहेंगे। हालांकि उन्होंने स्वीकार किया कि आने वाले वर्षों में 50 ओवर के क्रिकेट को कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।
रोड्स ने मंगलवार को यहां यूरोपीय टी20 प्रीमियर लीग (ईटीपीएल) की टीम रॉटरडैम डॉकर्स की जर्सी के लॉन्च के दौरान मीडिया से कहा, ”जब टी20 क्रिकेट शुरू हुआ था तब लोग कह रहे थे कि यह टेस्ट क्रिकेट पर दबाव डालेगा और हैरानी की बात है कि ऐसा नहीं हुआ। कुछ टेस्ट मैच में भी कई बार टी20 जैसा क्रिकेट देखने को मिलता है, जिसमें आक्रामक बल्लेबाजी और गेंदबाजी होती है।”
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.