15 अगस्त का मौका हो और घर में कुछ खास मीठा न बने, ऐसा भला कैसे हो सकता है? आज़ादी के इस पावन पर्व की खुशी को दोगुना करने के लिए मावा गुजिया से बेहतरीन विकल्प और कोई नहीं हो सकता। ऊपर से बेहद खस्ता और अंदर से मावा व मेवों से भरपूर यह गुजिया स्वाद में इतनी लाजवाब होती है कि खाने वाला एक बार में 4-5 पीस आसानी से चट कर जाएगा। अगर आप इस स्वतंत्रता दिवस पर अपने परिवार और मेहमानों का मुंह कुछ खास अंदाज में मीठा कराना चाहते हैं, तो इस रेसिपी लिंक को अभी सेव कर लें।
सामग्री
- डो तैयार करने के लिए
- मैदा: 2 कप
- देशी घी: 4 बड़े चम्मच
- पानी: आटा गूंथने के लिए
स्टफिंगके लिए:
- मावा (खोया): 200 ग्राम
- पिसी हुई चीनी या तगार: 1 कप
- सूजी: 2 बड़े चम्मच (हल्की भुनी हुई)
- कटे हुए मेवे: 2 बड़े चम्मच (काजू, बादाम, पिस्ता)
- किशमिश: 1 बड़ा चम्मच
- इलायची पाउडर: 1 छोटा चम्मच
- तलने के लिए: देशी घी या तेल
बनाने का तरीका
स्टेप 1
सबसे पहले एक बड़े बर्तन में मैदा छान लें। अब इसमें 4 चम्मच पिघला हुआ घी डालकर मैदे में अच्छी तरह मिलाएं। जब मैदा मुट्ठी में बंधने लगे, तो समझिए मोयन सही है। अब थोड़ा-थोड़ा गुनगुना पानी डालते हुए सख्त आटा गूंथ लें। आटे को गीले कपड़े से ढककर 20 मिनट के लिए सेट होने दें।
स्टेप 2
एक कड़ाही में मावा को धीमी आंच पर हल्का गुलाबी होने तक भून लें। मावा भून जाने पर इसे एक बर्तन में निकालें और ठंडा होने दें। जब मावा पूरी तरह ठंडा हो जाए, तब इसमें भुनी हुई सूजी, पिसी चीनी, कटे हुए मेवे, किशमिश और इलायची पाउडर डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें।
स्टेप 3
आटे की छोटी-छोटी लोइयां बनाएं और पूरी की तरह पतला बेल लें। अब इस बेली हुई पूरी को गुजिया के सांचे पर रखें। बीच में 1-2 चम्मच मावा की स्टफिंग भरें। किनारे पर उंगली से हल्का सा पानी लगाएं ताकि गुजिया तलते समय खुले नहीं। सांचे को कसकर दबाएं और अतिरिक्त आटा हटा दें।
स्टेप 4
कड़ाही में घी या तेल मध्यम आंच पर गर्म करें। जब तेल हल्का गर्म हो जाए, तो उसमें एक-एक करके गुजिया डालें। गुजिया को हमेशा धीमी आंच पर ही तलें, इससे यह बाहर से एकदम खस्ता और क्रिस्पी बनेगी। जब गुजिया दोनों तरफ से सुनहरी हो जाए, तो इसे पेपर टॉवल पर निकाल लें। इसे ठंडा होने दें और फिर इसका आनंद लें।
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.