CBSE 12th Compartment Result 2026 Download: सीबीएसई ने कक्षा 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा 2026 का रिजल्ट घोषित कर दिया है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in, डिजीलॉकर और उमंग ऐप पर अपना स्कोरकार्ड आसानी से चेक कर सकते हैं।
53.08% छात्र हुए पास
सीबीएसई कक्षा 12वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा 2026 के लिए कुल 2,91,576 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिनमें से 2,75,287 परीक्षा में शामिल हुए। इसमें कंपार्टमेंट श्रेणी के 1,64,231 और अंक सुधार इंप्रूवमेंट के 1,11,056 परीक्षार्थी थे। इस वर्ष कंपार्टमेंट श्रेणी में भाग लेने वाले उम्मीदवारों का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 53.08% दर्ज किया गया।
कहां देख सकते हैं रिजल्ट
सीबीएसई ने छात्रों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रिजल्ट को सिर्फ वेबसाइट तक ही सीमित नहीं रखा है। भारी ट्रैफिक के कारण यदि मुख्य वेबसाइट स्लो चलती है, तो अभ्यर्थी अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म्स का इस्तेमाल कर सकते हैं।
आधिकारिक वेबसाइट्स: cbseresults.nic.in, cbse.gov.in, और results.cbse.nic.in
मोबाइल ऐप्स: डिजीलॉकर (DigiLocker App) और उमंग (UMANG App)
छात्र इन सभी प्लेटफॉर्म्स पर अपने जरूरी क्रेडेंशियल्स दर्ज करके आसानी से अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं।
रिजल्ट चेक करने के लिए इन क्रेडेंशियल्स की होगी जरूरत
रोल नंबर : आपके एडमिट कार्ड पर दर्ज 8 अंकों का रोल नंबर।
स्कूल नंबर : आपके संबंधित स्कूल का 5 अंकों का कोड।
एडमिट कार्ड आईडी : आपके एडमिट कार्ड पर छपी यूनिक आईडी।
वेबसाइट से रिजल्ट चेक करने की आसान प्रक्रिया
- सबसे पहले सीबीएसई की रिजल्ट वेबसाइट cbseresults.nic.in पर जाएं।
2. होमपेज पर एक्टिव ‘Senior School Certificate Examination (Class XII) Supplementary Result 2026’ लिंक पर क्लिक करें।
3. अब नए विंडो में अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी ध्यान से दर्ज करें।
4. ‘Submit’ बटन पर क्लिक करते ही आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा।
5. भविष्य में कॉलेज में दाखिले के लिए इसका प्रिंटआउट निकाल लें।
डिजीलॉकर से कैसे पाएं डिजिटल मार्कशीट?
छात्र अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर की मदद से DigiLocker ऐप में लॉगिन कर सकते हैं। इसके बाद ‘CBSE’ सेक्शन में जाकर ‘Class XII Supplementary Marksheet 2026’ पर क्लिक करें और अपना रोल नंबर डालकर डिजिटल मार्कशीट व माइग्रेशन सर्टिफिकेट डाउनलोड कर लें। यह डिजिटल मार्कशीट हर जगह मान्य होगी।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.