टीवी शो शरारत तो आपने देखा होगा। इस शो में चुटकी बजाकर जादू होता था। लेकिन क्या आपको पता है टीवी प्रोग्राम शरारत का टाइटल सॉन्ग किसने गया था? आप इस बॉलीवुड सिंगर का नाम जानकर हैरान हो जाएंगे।
शरारत की असली आवाज सुनिधि की थी
कई फिल्में बना चुके प्रोड्यूसर रॉनी स्क्रूवाला ने अपने प्रोडक्शन में बना शो शरारत बनाया था। इस शो को राजीव मेहरा ने डायरेक्ट किया था। शरारत की कहानी तीन परियों की थी जो इंसानी जन्म ले चुकी हैं लेकिन उनके पास खास शक्ति है। वो चुटकी बजाकर अपना हर काम कर सकती हैं। तीनों मां, बेटी और नानी के किरदार फरीदा जलाल, श्रुती सेठ और पूनम नरूला ने निभाए थे। करीब तीन साल तक टीवी की ऑडियंस को एंटरटेन करने वाले इस शो का टाइटल सॉन्ग बहुत कैची और पसंद किए जाने वाला था। इस सॉन्ग को बॉलीवुड की पॉपुलर सिंगर सुनिधि चौहान ने गाया था।
सुनिधि ने कई टीवी शोज में दी अपनी आवाज
सुनिधि चौहान ने कम उम्र में कई बड़ी फिल्मों में आवाज दी। इसी के साथ वो टीवी शोज और सीरियल की दुनिया में भी एक्टिव रहीं। वो सुनिधि ही थीं जिन्होंने एकता कपूर के सीरियल ‘कसौटी कसौटी जिंदगी की’ में कोमोलिका के किरदार के लिए ‘निका’ की आवाज दी थी। सुनिधि ने एकता कपूर के कई दूसरे टीवी शो कैसे कहीं किसी रोज, पवित्र रिश्ता समेत कई शोज में अपनी आवाज दी।
सुनिधि चौहान का जादू
सुनिधि अपनी वर्सेटाइल सिंगिंग के लिए मशहूर हैं। सिंगर ने अपने सिंगिंग करियर में। हर तरह के गाने गाए हैं। उनकी आवाज में दुखी, हैपी, सूफी, कॉमेडी हर तरह के गाने जचे हैं। उनकी इस टैलेंट की वजह से उन्हें ग्लोबल सिंगर में गिना जाता है। सुनिधि अब फिल्मों के साथ गाना गाने के साथ कॉन्सर्ट भी करती हैं। उनके स्टेज परफॉरमेंस सोशल मीडिया पर खूब वायरल होते हैं। उनके गाए गानों ने अलग स्तर पर म्यूजिक कंपोजर और ऑडियंस को प्रभावित किया।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.