साउथ सिनेमा के सबसे बड़े सुपरस्टार माने जाने वाले तमिल मेगास्टार रजनीकांत की अगली फिल्म ‘जेलर 2’ अगले महीने रिलीज होने वाली है. मेकर्स ने अब तक इस फिल्म के दो गाने रिलीज किए हैं. वहीं मंगलवार को इसका तीसरा गाना ‘वन नेम’ भी रिलीज कर दिया है. ये एक लिरिकल वीडियो है जिसमें रजनीकांत को मजबूती के साथ पेश किया गया है. ये गाना रजनीकांत के सिनेमा में 50 साल पूरे होने का जश्न मनाता है.
‘वन नेम’ गाना रिलीज
सन टीवी के यूट्यूब चैनल से मेकर्स ने फिल्म का नया गाना वन नेम रिलीज किया है. इसे साउथ के मशहूर संगीतकार और गायक अनिरुद्ध रविचंदर ने कंपोज किया है. जबकि गाने को लिखा है सुपर सुबू ने. वहीं गाने को योगिसेकर, जगदीश कुमार, शेनबागराज, गोविंद प्रसाद, बलराज और श्रीधर सेन जैसे सिंगर्स ने मिलकर गाया है.
ये भी पढ़ें: रवि किशन के हाथ लगा करियर का सबसे बड़ा जैकपॉट, इस मेगा बजट फिल्म में बनेंगे लीड हीरो
जिस तरह से जेलर का गाना ‘हुकुम’ रजनीकांत की तारीफ में बनाया गया था, उसी तरह वन नेम भी पूरी तरह रजनीकांत को समर्पित है. ये एक दमदार मास एंथम है, जिसमें तेज बीट्स, शानदार म्यूजिक और हाई एनर्जी वला कोरस है. कमेंट सेक्शन में फैंस इस गाने की जमकर तारीफ कर रहे हैं. रजनीकांत के फैंस उन पर प्यार बरसा रहे हैं. वहीं अनिरुद्ध के दमदार संगीत के लिए फैंस उनकी भी तारीफ कर रहे हैं.
पहले रिलीज हुए थे ये 2 गाने
वन नेम से पहले मेकर्स ने जो दो गाने रिलीज किए थे वो है ‘अला बोलेलो’ और ‘वन सन वन मून’. ‘अला बोलेलो’ को भी अनिरुद्ध ने कंपोज किया था और इसके लिरिक्स अरुणराजा कामराज ने लिखे थे. जबकि ‘वन सन वन मून’ को अनिरुद्ध और एमएस कृष्णा ने गाया था.
ये भी पढ़ें: सिंगर जुबिन नौटियाल के घर गूंजी किलकारी, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म
कब आएगी ‘जेलर 2’?
जेलर 2 रजनीकांत की साल 2023 में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘जेलर’ का सीक्वल है. 75 वर्षीय रजनीकांत एक बार फिर से मुथुल पांडियन की भूमिका में नजर आएंगे. जेलर के बाद जेलर 2 का डायरेक्शन भी नेल्सन ने किया है. ये एक्शन कॉमेडी मूवी 15 अक्टूबर 2026 को दुनियाभर में रिलीज होगी. मूवी का हिस्सा राम्या कृष्णन, योगी बाबू, मिर्ना मेनन, शिवराजकुमार, विद्या बालन, सूरज वेंजारामूडु और ऋत्विक जैसे कलाकार भी हैं. विकिपीडिया के मुताबिक जेलर 2 का बजट 250 से 350 करोड़ रुपये के बीच है.
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.