मैथ्यू हेडन ने कहा है कि रोहित शर्मा खुद अपने करियर को लेकर अंतिम फैसला कर सकते हैं। हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि इस उम्र में संन्यास से जुड़े सवाल हर खिलाड़ी से पूछे जाते रहे हैं।
आपसे सवाल पूछा जाना तय है
भारत को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में 1-2 से हार का सामना करना पड़ा। मैथ्य हेडन ने एएनआई से कहा, ”देखो, जब आप रोहित की उम्र तक पहुंचते हैं तो ऐसे सवाल उठने लगते हैं, उनसे पहले विराट और उसे पहले गौतम गंभीर थे। ये बढ़ता ही जाता है। आप इस खूबसूरत गेम को हमेशा नहीं खेल सकते। जब आप करियर के उस पड़ाव तक पहुंचते हैं तो आपसे यह सवाल पूछा जाना तय है कि आईपीएल पहले छूटेगा या अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट। रोहित पहले ही टेस्ट क्रिकेट से रिटायर हो चुके हैं, , इसलिए आखिरकार केवल वही जान सकते हैं कि क्या उनमें बिजी शेड्यूल का सामना करने के लिए अब भी शेर की तरह लड़ने का जज्बा बाकी है। ऐसे स्तर युवाओं जैसी ऊर्जा की जरूरत होती है। इसलिए अंत में, यह पूरी तरह से उनका ही फैसला होगा।”
रोहित ने लगाया था शतक
रोहित शर्मा अगले साल तक 40 के हो जाएंगे। उनके 2027 वनडे विश्व कप में हिस्सा लेने को लेकर उठ रहे सवालों के बीच रोहित अपने प्रदर्शन पर ध्यान दे रहे हैं। इंग्लैंड दौरे पर आखिरी वनडे से पहले उनके संन्यास लेने की खबरें सामने आई थी। हालांकि बीसीसीआईव सचिव देवजीत सैकिया ने इन अटकलों को खारिज कर दिया था। रोहित ने लॉर्ड्स में खेले गए मुकाबले में 388 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 138 रन की दमदार पारी खेली। इस सीरीज में उन्होंने तीन मैचों में 175 रन बनाए। उनका औसत 58.33 रहा। शतकीय पारी के दौरान उन्होंने 17 चौके और 5 छक्के लगाए।
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और महान बल्लेबाज जहीर अब्बास का मानना है कि भारत के चैम्पियन बल्लेबाज विराट कोहली और रोहित शर्मा में अभी काफी क्रिकेट बाकी है और दोनों अगले साल वनडे विश्व कप खेल सकते हैं । एक पाकिस्तानी टीवी चैनल से बातचीत में जहीर ने कहा कि भारत के ये दोनों दिग्गज अभी भी सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटरों में से है और उनके विश्व कप खेलने की राह में उम्र आड़े नहीं आनी चाहिये ।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.