कई गृहणियां शिकायत करती हैं कि लोहे की कड़ाही में सब्जी बनाने से सब्जी का रंग काला पड़ जाता है। ऐसे में ये टिप्स आपके बड़े काम आने वाली हैं। इन बातों का ध्यान रखेंगी तो सब्जी का रंग और स्वाद दोनों बरकरार रहेंगे।
लोहे की कड़ाही में क्यों काली पड़ जाती है सब्जी?
लोहे की कड़ाही में सब्जी का रंग काला पड़ने की सबसे बड़ी वजह है, लोहे और खाद्य पदार्थों के बीच होने वाली रासायनिक प्रक्रिया। सब्जियां अगर ज्यादा एसिडिक नेचर की हों, यानी खट्टी सब्जियां हों तो ये प्रक्रिया थोड़ी ज्यादा देखने को मिल सकती है। इसलिए लोहे की कड़ाही में आंवला, टमाटर, नींबू, दही, इमली, पालक जैसी सब्जियों को ना बनाने की सलाह दी जाती है।
सब्जी काली ना पड़े, इसके लिए करें ये 1 काम
सब्जी जितनी ज्यादा देर के लिए कड़ाही में रहेगी, ये रासायनिक प्रक्रिया उतनी ही ज्यादा होगी। इसलिए सब्जी को कड़ाही में ज्यादा देर के लिए रखकर नहीं छोड़ना चाहिए। जैसे ही आप सब्जी बना लें, उसके तुरंत किसी दूसरे स्टील के बर्तन में निकालकर रख दें। अगर ये लोहे की कड़ाही में देगी तो इसका रंग काला पड़ सकता है और अजीब सी महक भी आ सकती है।
कड़ाही की सीजनिंग करने के बाद इस्तेमाल करें
लोहे की कड़ाही में कोई भी सब्जी बनाने से पहले उसे अच्छी तरह सीजन करना जरूरी है। इसके लिए कड़ाही में थोड़ा सा तेल लगाएं, फिर धीमी आंच पर गर्म होने के लिए रख दें। कुछ देर इसे गर्म करने के बाद ठंडा कर लें, फिर दोबारा गर्म कर के इसमें सब्जी बना लें। ऐसा करने से कड़ाही की सतह पर तेल की एक लेयर बन जाती है, जिससे खाना सीधा उसके संपर्क में नहीं आता और सब्जी काली भी नहीं पड़ती।
लोहे की कड़ाही धोने के बाद करें ये काम
लोहे की कड़ाही में अगर जंग लग जाए, तो खाने का रंग और खुशबू दोनों खराब हो जाते हैं। इसलिए जब भी खाना बनाने के बाद लोहे की कड़ाही को वॉश करें, उसके बाद सरसों का तेल अच्छी तरह लगाकर ही उसे रखें। ऐसा करने से कड़ाही पर जंग नहीं लगता है और सब्जी भी फर्स्ट क्लास बनती है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.