सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले के लिए बड़ी खबर सामने आई है। असल में भारतीय सेना ने टेक्निकल ग्रेजुएट कोर्स (TGC-145) के लिए नोटिफिकेशन जारी किए हैं। जो उम्मीदवार भारतीय सेना में TGC-145 कोर्स में शामिल होना चाहते हैं। वो लोग अप्लाई कर सकते हैं।
अगर आप इस कोर्स में शामिल होना चाहचे हैं, तो ऑनलाइन प्रक्रिया आज यानी 30 सितंबर से शुरु हो चुकी है। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार 29 अक्टूबर दोपहर 3 बजे तक अपना फॉर्म भर सकते हैं।
आयु-सीमा
इस भर्ती के लिए उम्मीदवार की आयु 01 जुलाई, 2027 के आधार पर होनी चाहिए। इस कोर्स में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी की आयु 20 से 27 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है।
आवेदन करने के लिए जरूरी शैक्षणिक योग्यता
किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से बीई, बीटेक या एमएससी पूरा किया होना चाहिए।
इन स्टेप्स से करें TGC-145 के लिए अप्लाई
टीजीसी-145 कोर्स के लिए आवेदन शुरु हो गए हैं। उम्मीदवारों की सहयाता के लिए यहां आवेदन करने के निम्नलिखित स्टेप्स बताए गए हैं-
- सबसे पहले आप ऑफिशियल वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर विजिट करें।
- अब Registration सेक्शन पर क्लिक करें।
-
फिर मांगी गई सभी जरुरी डिटेल को ध्यान से दर्ज कर लें।
-
इसके बाद फॉर्म भरने के बाद जरुरी दस्तावेजों की स्कैन कॉफी को अपलोड करें।
-
आखिर में इसका प्रिंट आउट भी निकाल लें।
चयन प्रक्रिया
सबसे पहले उम्मीदवार को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा, फिर चयनित उम्मीदवारों को एसएसबी इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। जो उम्मीदवार इंटरव्यू में चयनित किए जाएंगे। फिर उनका मेडिकल टेस्ट के लिए आमंत्रित किया जाएगा। मेडिकल टेस्ट के बाद मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। जिन लोगों का मेरिट लिस्ट में नाम होगा वे लोग इस कोर्स में दाखिला लें सकेंगे।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.