अगर आप टाटा फैन हैं और एक 360 डिग्री कैमरा वाली कार तलाश रहे हैं, तो यहां हम आपको टाटा की तीन बेस्ट ऑप्शन के बारे में बता रहे हैं। खास बात है कि इन कारों की कीमत 10 लाख रुपये से कम है।
Tata Tiago
2026 टाटा टियागो इस लिस्ट में सबसे सस्ती कार है। इसमें फैक्ट्री-फिटेड 360-डिग्री कैमरा मिलता है। यह फीचर Creative वेरिएंट से उपलब्ध है। इस ट्रिम के पेट्रोल MT की कीमत 8.24 लाख रुपये, पेट्रोल AMT की 8.87 लाख रुपये, CNG MT की 9.14 लाख रुपये और CNG AMT की 9.79 लाख रुपये है। इस तरह अगर आपका बजट 10 लाख रुपये तक है और आप छोटी कार में 360-डिग्री कैमरा चाहते हैं, तो टियागो आपको लिए एक किफायती ऑप्शन बन जाती है।
Tata Punch
इस लिस्ट में अगला मॉडल भी टाटा पंच है। इसमें 360-डिग्री कैमरा Adventure ट्रिम से मिलता है। इस ट्रिम के पेट्रोल MT वेरिएंट की ऑन-रोड कीमत 9.04 लाख रुपये और पेट्रोल AMT की 9.72 लाख रुपये है। वहीं, CNG MT की कीमत 9.97 लाख रुपये और Turbo Petrol 6MT की 9.88 लाख रुपये है। CNG AMT की कीमत 10.59 लाख रुपये होने के कारण यह 10 लाख रुपये की रेंज से बाहर चली जाती है। अगर आपको बजट की समस्या नहीं है, तो आप इस वेरिएंट को भी खरीद सके हैं।
Tata Altroz
टाटा ऑल्ट्रोज भी 360-डिग्री कैमरा देने वाली किफायती कारों में शामिल है। इसमें यह फीचर Creative ट्रिम से मिलता है। पेट्रोल MT की कीमत 9.48 लाख रुपये है, जबकि पेट्रोल AMT 10.11 लाख रुपये, CNG MT 10.35 लाख रुपये और CNG AMT 10.96 लाख रुपये की है। यानी 10 लाख रुपये के बजट में सिर्फ पेट्रोल MT वेरिएंट ही फिट बैठता है। ऑल्ट्रोज में डीजल इंजन के साथ 360-डिग्री कैमरा चाहिए तो Creative S Diesel MT लेना होगा, जिसकी ऑन-रोड कीमत करीब 11.34 लाख रुपये है। ये सभी कीमतें ऑन-रोड, मुंबई हैं।
आने वाली है Tata Safari EV
टाटा की सफारी EV का सभी को इंतजार है। यह दिवाली के आसपास लॉन्च हो सकती है। यह इलेक्ट्रिक एसयूवी कंपनी के Acti.ev+ प्लेटफॉर्म पर बेस्ड होगी। इसमें टाटा का नया TiDAL इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक आर्किटेक्चर मिलेगा। यह सिस्टम 540-डिग्री कैमरा, OTA अपडेट, ADAS और कई कनेक्टेड कार फीचर्स को सपोर्ट करेगा। सफारी EV का पावरट्रेन Harrier EV वाला हो सकता है, जिसमें फिलहाल 65kWh और 75kWh बैटरी ऑप्शन मिलते हैं। ऐसे में नई सफारी EV बड़ी बैटरी और लंबी रेंज के साथ आने की उम्मीद है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.